IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराया, रोहित ने 65 रन बनाए

Delhi Capitals vs Mumbai Indians Indian premier league 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वे सीजन का 16वां मुक़ाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहलेपीयूष चावला और जेसन बेहनरडॉर्फ की शानदार गेंदबाजी और फिर कप्तान रोहित शर्मा के अर्धशतक की मदद से दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया। यह मुंबई की इस टूर्नामेंट में पहली जीत है। वहीं दिल्ली की लगातार चौथी हार।

इस मैच में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी 10 विकेट खोकर 172 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई ने चार विकेट खोकर आखिरी गेंद में जीत हासिल कर ली। मुंबई के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 41 और ईशान किशन ने 31 रन की पारी खेली। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने दो और मुस्तफिजुर रहमान ने एक विकेट लिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की पारी 172 रन पर सिमट गई थी। दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने 25 गेंद पर पांच सिक्स और चार चौके की मदद से 54 रन बनाए। वहीं, कप्तान डेविड वॉर्नर ने 47 गेंद पर 51 रन की पारी खेली। दिल्ली की टीम इस मैच में पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। सभी बल्लेबाज 19.4 ओवर में 172 रन बनाकर आउट हो गए। मुंबई के लिए पीयूष चावला और जेसन बेहनरडॉर्फ ने तीन-तीन विकेट लिए। राइली मेरिडिथ को दो और ऋतिक शौकीन को एक विकेट मिला।

इस हार के साथ दिल्ली की टीम अंक तालिका में आखिरी स्थान पर आ गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/U023lDY

Comments

Popular posts from this blog

CWC2019: वर्ल्ड कप जीतना है तो आईपीएल की 'खुमारी' से बाहर आ जाओ टीम इंडिया

Asia Cup 2025: Are Suryakumar Yadav's India 'undercooked' for the continental tournament?

Bold prediction! 'One-in-a-billion horoscope': Harmanpreet's India will win World Cup