चेन्नई के खिलाफ राजस्थान की हार तय! धोनी का ये 'ट्रंप कार्ड' अकेले समेट देगा पूरी टीम

ipl 2023 , CSK vs RR : आईपीएल 2023 में एक के बाद सांस रोक देने वाले मुकाबले खेले जा रहे हैं। आरसीबी और एलएसजी के बीच जहां सोमवार को तो वहीं मुंबई और दिल्‍ली के बीच मंगलवार को आखिरी बॉल का रोमांच देखने को मिला। वहीं आज 12 अप्रैल को एमए चिदंबरम स्‍टेडि‍यम में एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहम मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों ही टीमें जीत की लय बरकरार रखने के इरादे से उतरेंगी। माना जा रहा है कि इस मुकाबले में स्पिन गेंदबाज महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे में एमएस धोनी अपने एक ट्रंप कार्ड को प्‍लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं, जो अकेले ही पूरी टीम को समेटन का दम रखता है।

चेन्नई की टीम आज अपने होम ग्राउंड चेपक स्टेडियम में राजस्थान के खिलाफ खेलेगी। चेपक की पिच पर हमेशा स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती रही है। ऐसे में एमएस धोनी श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर महेश तीक्षणा को प्‍लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं। तीक्षणा पॉवर प्ले में शानदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ ही वह डेथ ओवर में भी अच्‍छा प्रदर्शन करते हैं।

डेथ ओवर्स में ज्‍यादा कारगर

बता दें कि महेश तीक्षणा ने पावरप्‍ले के साथ डेथ ओवर में भी खुद को साबित किया है। 2022 के बाद से तीक्षणा ने डेथ ओवर्स में 12 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनका इकॉनोमी रेट महज 7.33 का रहा है। तीक्षणा के ओवरऑल रिकॉर्ड को देखें तो उन्होंने कुल 38 मैचों में 34 विकेट चटकाए हैं और उनका इकॉनोमी भी महज 6.66 का रहा है।

यह भी पढ़ें : RCB को हराकर केएल राहुल हुए घमंडी, अपनी धीमी पारी को बताया शानदार

सुपरओवर फेंककर जिताया था टीम को

महेश तीक्षणा को पढ़ना बल्‍लेबाजों के लिए बेहद मुश्किल होता है। इसलिए आज के मुकाबले में धोनी उन्‍हें प्‍लेइंग इलेवन में जरूर शामिल करेंगे। क्योंकि चेन्‍नई लगातार पॉवरप्ले और डेथ ओवर के एक अच्‍छे गेंदबाज के लिए तरस रही है। तीक्षणा अकेले ही ये दोनों भूमिका अच्‍छे से निभा सकते हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उन्‍होंने टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था और सुपर ओवर फेंककर टीम को जिताया था।

यह भी पढ़ें : दिल्‍ली की हार का असली मुजरिम, पहले जमकर लुटाए रन फिर टपका दिए दो कैच



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/vi9BQsF

Comments

Popular posts from this blog

CWC2019: वर्ल्ड कप जीतना है तो आईपीएल की 'खुमारी' से बाहर आ जाओ टीम इंडिया

World Cup 2023 Tickets : वरलड कप मच क टकट कब-कह और कतन रपय म मलग पढ पर डटलस

Asia Cup 2025: Are Suryakumar Yadav's India 'undercooked' for the continental tournament?