DC vs MI : दिल्ली या मुंबई किसे मिलेगी पहली जीत, जानें दोनों की प्लेइंग 11 और बनाएं अपनी ड्रीम XI
DC vs MI Possible Playing 11 and Dream 11 : इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के तहत अब तक 15 मुकाबले खेले जा चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस को छोड़कर सभी आठ टीमों टीम जीत का स्वाद चख चुकी हैं। दिल्ली ने जहां हार की हैट्रिक लगाई है तो वहीं मुंबई ने भी अपने दोनों मैच गंवाए हैं। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा और दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर पिछली हार की यादों को भुलाकर जीत का आगाज करते के इरादे से उतरेंगे। डीसी और एमआई के बीच यह मुकाबला आज 11 अप्रैल को शाम 7.30 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले जानते हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन और बेस्ट ड्रीम इलेवन।
आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली को ऋषभ पंत की कमी खल रही है। अभी तक के सभी तीन मुकाबले हारकर वॉर्नर एंड कंपनी की हालत सबसे ज्यादा खराब है। ऐसे में दिल्ली आज अपने होम ग्राउंड पहली जीत की तलाश में उतरेगी। वहीं, पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की हालत भी किसी से छिपी नहीं है। रोहित शर्मा, सूयकुमार यादव और कैमरून ग्रीन जैसे स्टार बल्लेबाजों ने अब तक बेहद निराश किया है।
बेस्ट ड्रीम इलेवन
कप्तान - डेविड वॉर्नर
उपकप्तान - कैमरून ग्रीन
विकेटकीपर - इशान किशन
बल्लेबाज - रोहित शर्मा, रिल रोसौव, मनीष पांडे
ऑलराउंडर - अक्षर पटेल, ऋतिक शौकीन
गेंदबाज - एनरिक नार्जे, कुलदीप यादव, बेहरेन डॉर्फ
यह भी पढ़ें : मांकड़िंग, सिंगल-डबल और फिर वही गलती... आखिरी ओवर में ऐसे हारी RCB
दिल्ली की संभावित प्लेइंग इलेवन
डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, रिल रोसौव, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, अमन खान/कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, एनरिक नार्जे, लुंगी एनगिडी
मुंबई की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, ईशान किशन, कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, अरशद खान, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, बेहरेन डॉर्फ, कुमार कार्तिकेय
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान में ही होगा एशिया कप 2023, भारत के सामने झुकने को तैयार हुआ PCB
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/DFN2sCm
Comments
Post a Comment