IPL 2023: मुंबई इंडियंस की लगातार तीसरी जीत, सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रन से हराया

Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 25वां मुक़ाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और मुंबई इंडियंस (MI)के बीच खेला गया। हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रन से हरा दिया। यह मुंबई की इस सीजन लगातार तीसरी जीत है। वहीं हैदराबाद को लगातार दो जीत के बाद यह हार मिली है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए। मुंबई के लिए कैमरून ग्रीन ने 40 गेंद पर 64 रनों की नाबाद पारी खेली। ग्रीन ने अपनी इस पारी में दो सिक्स और छह चौके लगाए। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के लिए मार्को यानसेन ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके।

जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 19.5 ओवर में 178 रन पर ढेर हो गई। हैदराबाद के लिए उनके सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने 41 गेंद पर 48 और विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिच क्लासेन ने 16 गेंद पर 36 रन बनाए। मुंबई के लिए राइली मेरिडिथ और जेसन बेहरेनडोर्फ ने दो -दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को पहला झटका दूसरे ओवर में लगा। पिछले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ शतक लगाने वाले हैरी ब्रूक 7 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जेसन बेहरेनडॉर्फ ने सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया।

इस मैच में राहुल त्रिपाठी का बल्ला भी नहीं चला। वह चौथे ओवर की चौथी गेंद पर आउट हो गए। जेसन बेहरेनडॉर्फ की गेंद पर ईशान किशन ने उनका कैच लिया। त्रिपाठी पांच गेंद पर सात रन ही बना सके। मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को दोहरा झटका दिया। नौवें ओवर की चौथी गेंद पर कैमरन ग्रीन ने कप्तान एडेन मार्करम को आउट कर दिया। मार्करम 17 गेंद पर 22 रन बनाकर ऋतिक शौकीन को कैच थमा बैठे। उन्होंने एक चौका और एक सिक्स लगाया। उनके बाद बल्लेबाजी के लिए आए अभिषेक शर्मा भी आउट हो गए। अभिषेक को 10वें ओवर की पहली गेंद पर पीयूष चावला ने अपना शिकार बनाया। टिम डेविड ने उनका कैच लिया। अभिषेक ने दो गेंद पर एक रन बनाए।

मुंबई इंडियंस ने मैच में वापसी करते हुए हेनरिच क्लासेन के बाद मयंक अग्रवाल को आउट किया। ऐसा होने से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम मुश्किल में आ गई। 14वें ओवर की अंतिम गेंद पर पीयूष चावला ने हेनरिच क्लासेन को आउट कर दिया। चावला के इस ओवर में 21 रन बने, लेकिन अंतिम गेंद पर उन्होंने क्लासेन का विकेट हासिल कर लिया। क्लासेन ने 16 गेंद पर 36 रन बनाए। उन्होंने चार चौके और दो सिक्स लगाए।

अगले ओवर में मयंक अग्रवाल आउट हो गए। 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रिले मेरेडिथ ने टिम डेविड के हाथों उन्हें कैच कराया। अग्रवाल ने 41 गेंद पर 48 रन बनाए। उन्होंने चार चौके और एक सिक्स लगाया। सनराइजर्स हैदराबाद को आखिरी ओवर में 20 रनों की आवश्यकता थी। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने युवा अर्जुन तेंदुलकर को गेंदबाजी के लिए बुलाया। अर्जुन ने कप्तान के भरोसे को सही साबित किया और सिर्फ चार रन दिए। उनके इस ओवर में दो विकेट भी गिरे। दूसरी गेंद पर अब्दुल समद रनआउट हो गए और पांचवीं गेंद पर अर्जुन तेंदुलकर ने भुवनेश्वर कुमार को रोहित शर्मा के हाथों कैच कराकर सनराइजर्स की पारी को समेट दिया। अर्जुन ने 2.5 ओवर में 18 रन दिए। उन्हें एक सफलता मिली।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/KM1EaS4

Comments

Popular posts from this blog

ये हैं IPL हिस्ट्री के सबसे फ्लॉप कप्तान, इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी कप्तानी से मनवा चुके हैं लोहा

Harmanpreet Kaur's form a worry for India

Watch: Rizwan refuses to shake hands with McGrath's family members