IND vs AUS: कुछ देर में शुरू होने का रहा है नागपुर टेस्ट, एक क्लिक में पढ़ें इससे जुड़ी सभी अपडेट

India vs Australia Nagpur test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुक़ाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (VCA) में खेला जाएगा। चार मैचों यह सीरीह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के माध्यम से भारत के लिए बहुत अहम है। अगर भारत इस सीरीज में दो से अधिक मैच अपने नाम करते हुए सीरीज जीत जाता है तो वह डबल्यूटीसी के फ़ाइनल में प्रवेश कर जाएगा। वहीं, अगर ऑस्ट्रेलिया 4-0 के अंतर से हार जाता है तो वह फाइनल की रेस से बाहर हो सकता है।

- इस मैच का टॉस अब से कुछ ही देर बाद सुबह 9 बजे होगा। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा व्हाइट ड्रेस और ब्लू ब्लेजर में बैगी ग्रीन पहने ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस के साथ टॉस के लिए खड़े नजर आएंगे। टॉस के आधे घंटे बाद साढ़े 9 बजे पहली गेंद फेंकी जाएगी।

- ऑस्ट्रेलिया पिछले 18 साल में भारतीय जमीन पर मात्र एक टेस्ट मैच ही जीता है। यह एकमात्र जीत ऑस्ट्रेलिया को 2016-17 में मिली थी लेकिन उस सीरीज को भारत ने ही 2-1 से अपने नाम किया था। 2004-05 के बाद से 2022-23 तक कंगारू टीम भारतीय सरजमीं पर सिर्फ एक टेस्ट मैच जीतने में ही कामयाब हो पाई है जबकि 10 बार उसे हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार 2004-05 की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी भारत में जीती थी।

- यह दोनों टीमों के बीच इबॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का 16वां संस्करण होगा। अब तक खेली गई 15 सीरीज में 8 बार भारत और 7 बार ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज की मेजबानी की है। इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम मात्र एक बार ही भारतीय सरजमीं पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीत पाई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया में भारत ने 7 में से दो बार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीती है और चार बार उसे हार मिली है। एक बार सीरीज 2003-04 में 1-1 से ड्रॉ रही थी।

- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 1947 में खेला गया था। इसके बाद से दोनों टीमों के बीच 27 टेस्ट सीरीज खेली गई है जिसमें से भारत ने 10 जीती हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया के नाम 12 सीरीज है। इसके अलावा दोनों के बीच 102 टेस्ट मैच खेले गए हैं जिसमें से भारत ने 30 जीते हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 43 मैच जीते हैं। इसके अलावा 28 मैच ड्रॉ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने भारत में कुल 14 टेस्ट सीरीज खेली है जिसमें से 8 भारत ने जीती हैं वहीं 4 कंगारुओं के नाम गई है। इसके अलावा 2 सीरीज ड्रॉ रही है।

- दोनों के बीच पिछली पांच टेस्ट सीरीज में से चार सीरीज भारतीय टीम ने जीती है। ऑस्ट्रेलिया ने पिछली बार 2014/15 में भारत को टेस्ट सीरीज हराई थी। इसके बाद 2017, 2018/19 और 2020/21 में भारत ने टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाया। इसमें से दो बार भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उनकी जमीन पर ही मात दी है।

- भारत और ऑस्ट्रेलिया के लिए ये टेस्ट सीरीज काफी अहम है, क्योंकि अभी तक आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनलिस्ट का ऐलान नहीं हुआ है। दोनों टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंकितालिका में शीर्ष पर जरूर हैं, लेकिन इस सीरीज के चार मैचों के बाद ही ये पता चलेगा कि कौन सी दो टीमों के बीच लंदन के ओवल में WTC के दूसरे संस्करण का फाइनल खेला जाएगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन -

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, केएस भरत (विकेट कीपर), रविचन्द्र अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान) डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी, पैट कमिंस, एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड और नाथन लियोन।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Jq92k8j

Comments

Popular posts from this blog

CWC2019: वर्ल्ड कप जीतना है तो आईपीएल की 'खुमारी' से बाहर आ जाओ टीम इंडिया

Asia Cup 2025: Are Suryakumar Yadav's India 'undercooked' for the continental tournament?

Shastri reveals truth behind Jadeja’s CSK exit: 'He always knew ...'