रोहित शर्मा आज शतक लगाते ही बना देंगे महारिकॉर्ड, सचिन-धोनी और विराट जैसे दिग्गज भी नहीं कर सके ऐसा
Rohit Sharma Records : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पहला मुकाबला नागपुर में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर ला दिया है। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी रविंद्र जडेजा के विकेटों के पंच के चलते महज 177 रनों पर ढेर हो गई। वहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के अर्धशतक की बदौलत फिलहाल टीम इंडिया की स्थिति मजबूत नजर आ रही है। रोहित शर्मा अगर आज शतक लगाने में कामयाब हो जाते हैं तो वह एक महारिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। ये रिकॉर्ड ऐसा है जो महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और विराट कोहली जैसे दिग्गज भी नहीं बना सके हैं। अगर रोहित शर्मा ये रिकॉर्ड बनाते हैं तो वह दुनिया के चौथे और भारत के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा नागपुर टेस्ट में 73 रन बनाकर खेल रहे हैं। अगर वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस टेस्ट में शतक लगाने में कामयाब हुए तो वह बतौर कप्तान क्रिकेट के तीन प्रारूपों में सेंचुरी लगाने वाले भारत के पहले और विश्व के चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे। सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली भी बतौर कप्तान तीनों फॉर्मेट में शतक नहीं लगा सके हैं।
विराट-सचिन और धोनी भी नहीं कर पाए ये बड़ा कमाल
बता दें कि आज तक कोई भी भारतीय टीम का कप्तान क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक नहीं लगा सका है। वहीं दुनिया में अब तीन ही ऐसे बल्लेबाज हैं, जो यह कारनाम करने में सफल हो सके हैं। अगर रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट बतौर कप्तान शतक लगाते हैं तो वह भारत के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे और दुनिया के चौथे बल्लेबाज होंगे।
यह भी पढ़े - जडेजा पर बॉल टेंपरिंग का आरोप, मैच रेफरी ने कप्तान रोहित और टीम मैनेजर को किया तलब
दुनिया के ये तीन दिग्गज ही बना सके महारिकॉर्ड
- तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका)
- फाफ डु प्लेसिस (दक्षिण अफ्रीका)
- बाबर आजम (पाकिस्तान)
यह भी पढ़े - भारत और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गजों के बीच लाइव कमेंट्री के दौरान आपस में हुई भिड़ंत, जानें क्यों
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/BcDbMSO
Comments
Post a Comment