Cricket: पाकिस्तान के खिलाफ मिकी आर्थर ने खोला मोर्चा

लाहौर। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ( पीसीबी ) ने हाल ही में मिकी आर्थर को कोच पद से हटाकर मिस्बाह उल हक को टीम का नया मुख्य कोच बनाया था। अब आर्थर ने कहा है कि पाकिस्तान में कुछ लोग ऐसे थे जिन्होंने उनसे कहा कुछ और लेकिन किया कुछ और। आर्थर विश्व कप के बाद भी टीम के कोच बने रहना चाहते थे और उन्होंने यह बात पीसीबी से भी कह दी थी, लेकिन पीसीबी ने उन्हें हटाने का फैसला किया।

आर्थर ने कहा, "मुझे लगता है कि मेरे कार्यकाल में मुझे जो निराशा है वो यह है कि मैंने जिन लोगों पर भरोसा किया, उन्होंने ही मेरा साथ नहीं दिया। मैं शीर्ष पदों पर बैठे लोगों की बात नहीं कर रहा हूं बल्कि उनकी कर रहा हूं जो क्रिकेट समिति में शामिल थे, जिन पर मुझे भरोसा था, जिन्होंने कहा कुछ और, किया कुछ और। यह मेरे लिए निराशाजनक था।"

आर्थर ने कहा कि उन्होंने समिति के सामने मिस्बाह और वसीम अकरम के नाम की सिफारिश की थी। पूर्व कोच ने कहा, "मैंने कहा था कि मिस्बाह बेहतरीन साबित होंगे क्योंकि वह पाकिस्तान क्रिकेट के गॉडफादर हैं। मिस्बाह शानदार हैं, मैंने कहा था और साथ ही मैंने वसीम अकरम का नाम भी लिया था क्योंकि मुझे लगता है कि वसीम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अच्छी तरह समझते हैं।"



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2nnTx7t

Comments

Popular posts from this blog

CWC2019: वर्ल्ड कप जीतना है तो आईपीएल की 'खुमारी' से बाहर आ जाओ टीम इंडिया

Asia Cup 2025: Are Suryakumar Yadav's India 'undercooked' for the continental tournament?

Shastri reveals truth behind Jadeja’s CSK exit: 'He always knew ...'