भारत ने बेल्जियम को 2-0 से हराया, आकाशदीप और मनदीप ने गोल किए

खेल डेस्क. भारतीय हॉकी टीम ने बेल्जियम टूर पर जीत के साथ शुरुआत की है। भारत ने गुरुवार को पहले मैच में बेल्जियम को 2-0 से हराया। भारत ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दोनों के बीच दूसरा मैच 28 सितंबर को खेला जाएगा। भारत की ओर से मनदीप सिंह और आकाशदीप सिंह ने गोल किए। भारत ने मैच में अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश की जगह कृष्ण बी पाठक को आजमाया। पाठक ने बेल्जियम के कई अच्छे शॉट रोके और उसे एक भी गोल नहीं करने दिया।

मैच का पहला क्वार्टर गोलरहित रहने के बाद भारत ने दूसरे क्वार्टर के पहले ही मिनट में लगातार पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए। लेकिन भारत इनका फायदा नहीं उठा पाया। हाफ टाइम तक कोई गोल नहीं हो पाया। भारत को लगातार हमलों का आखिर फायदा 39वें मिनट में मिल गया, जब मनदीप ने गोल कर भारत को बढ़त दिला दी। 54वें मिनट में आकाशदीप ने भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया और टीम को जीत दिला दी।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मनदीप सिंह।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2nIPdQx

Comments

Popular posts from this blog

CWC2019: वर्ल्ड कप जीतना है तो आईपीएल की 'खुमारी' से बाहर आ जाओ टीम इंडिया

Asia Cup 2025: Are Suryakumar Yadav's India 'undercooked' for the continental tournament?

Shastri reveals truth behind Jadeja’s CSK exit: 'He always knew ...'