भारतीय क्रिकेट टीम को चुनौती देना चाहती है बांग्लादेश टीम

ढाका। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने कहा है कि विश्व कप के बाद खराब दौर से जल्द ही उनकी टीम उबरकर शानदार प्रदर्शन करेगी।

बांग्लादेश ने इंग्लैंड एंड वेल्स में आयोजित हुए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में अच्छा प्रदर्शन किया था। टीम ने कई दिग्गज टीमों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था।

हालांकि इसके बाद टीम को श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में यह टीम पहुंची थी लेकिन बारिश से बाधित मैच में उसे मेजबान टीम के साथ ट्रॉफी शेयर करनी पड़ी थी।

शाकिब ने कहा, "हम मानते हैं कि हमारी टीम काफी अच्छी है। हर टीम बदलाव के दौर से गुजरती है और हम भी गुजर रहे हैं। हमें यकीन है कि हमारा खराब दौर खत्म होगा और हम फिर से जीतना शुरू करेंगे।"

बांग्लादेश टीम को नवम्बर में भारत का दौरा करना है, जहां उसे तीन टी-20 और दो टेस्ट मैच खेलने हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2nNvcs4

Comments

Popular posts from this blog

CWC2019: वर्ल्ड कप जीतना है तो आईपीएल की 'खुमारी' से बाहर आ जाओ टीम इंडिया

Asia Cup 2025: Are Suryakumar Yadav's India 'undercooked' for the continental tournament?

Shastri reveals truth behind Jadeja’s CSK exit: 'He always knew ...'