भारत को बेल्जियम दौरे पर लगातार तीसरी जीत मिली, स्पेन को 5-1 से हराया

खेल डेस्क. भारतीय हॉकी टीम ने बेल्जियम दौरे पर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। भारत ने स्पेन को 5-1 से हराया। टीम की यह स्पेन पर लगातार दूसरी जीत है। पहले मैच में टीम ने उसे 6-1 से हराया था। टीम ने बेल्जियम को भी एक मैच में हराया है। टीम को बेल्जियम से दो और मैच खेलने हैं।

मैच में स्पेन ने गोल कर 1-0 की बढ़त बनाई। आकाशदीप ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। फिर एसवी सुनील ने गोल कर भारत को 2-1 की बढ़त दिलाई। फिर रमनदीप ने एक, हरमनप्रीत ने दो गोल कर टीम को 5-1 की अजेय बढ़त दिलाई। अंतिम 5 मिनट में स्पेन को दो कॉर्नर मिले। पर टीम गोल नहीं कर सकी।

हॉकी

महिला टीम के लिए लालरिमसियामी का गोल
वहीं, महिला हॉकी टीम का इंग्लैंड दौरे पर दूसरा मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। पहले हाफ में ब्रिटेन ने 1-0 की बढ़त ली। फिर भारत की लालरिमसियामी ने गोल कर स्कोर 1-1 किया। यही फाइनल स्कोर रहा। सीरीज का पहला मैच भारत ने 2-1 से जीता था।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारतीय हॉकी टीम।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2mMVV7Y

Comments

Popular posts from this blog

CWC2019: वर्ल्ड कप जीतना है तो आईपीएल की 'खुमारी' से बाहर आ जाओ टीम इंडिया

Asia Cup 2025: Are Suryakumar Yadav's India 'undercooked' for the continental tournament?

Shastri reveals truth behind Jadeja’s CSK exit: 'He always knew ...'