ओलिंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त और पूर्व हॉकी कप्तान संदीप सिंह भाजपा में शामिल

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे पार्टियों में नए-नए चेहरे देखने को मिल रहे हैं।गुरुवार को ओलिंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त (पहलवान), हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह और कालांवाली के विधायक बलकौर सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया। दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने उन्हें सदस्यता दिलवाई।

योग्श्वर दत्त ने कहा- वे खेल और पुलिस में रहकर देश की सेवा कर रहे थे। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित हैं।उन्हें फॉलो करते हैं। राजनीति में आकर भी देश के लिए अच्छे काम किए जा सकते हैं। इसलिएभाजपा ज्वाइन की ताकि लोगों की सेवा की जा सके।

हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह ने कहा- भाजपा को बहुत पहले से फॉलो कर रहा हूं। पीएम मोदी और हरियाणा के सीएम के काम से प्रभावित हूं। सीएम मनोहर लाल खट्टर की ईमानदारी से प्रभावित हूं। खेल के बाद राजनीति में आकर देश की सेवा करना चाहता हूं।

योगेश्वर दत्त:
योगेश्वर ने लंदन (2012) ओलिंपिक में 60 किलोग्राम भारवर्ग फ्रीस्टाइल रेसलिंग में कांस्य पदक जीता था। वे 2014 इंचियोन एशियन गेम्स, 2010 दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स और 2014 ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीते थे। उन्होंने 2006 दोहा एशियन गेम्स में कांस्य पदक अपने नाम किया था। योगेश्वर के नाम एशियन चैम्पियनशिप में दो स्वर्ण और कॉमनवेल्थ चैम्पियशिप में 3 स्वर्ण के साथ दो रजत पदक हैं।

संदीप सिंह:
संदीप ने 2004 में भारतीय हॉकी टीम मेंडेब्यू किया था। वे 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतने वाली टीम इंडिया के सदस्य थे। उनके रहते भारत 2007 (बेल्जियम) चैम्पियंस चैलेंज में कांस्य पदक जीता था। संदीप की कप्तानी में भारतीय टीम 2009 (मलेशिया) सुलतान अजलान शाह कप में स्वर्ण पदक जीती थी। वे 2009 से 2010 तक टीम के कप्तान थे। वे 145 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ड्रैग फ्लिक मारने में सक्षम थे। संदीप को 2010 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
योगेश्वर दत्त को भाजपा में शामिल करवाते हुए प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला।
हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह और कालांवाली विधायक बलकौर सिंह को भाजपा में शामिल करवाते हुए सुभाष बराला।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2m1jSbg

Comments

Popular posts from this blog

ये हैं IPL हिस्ट्री के सबसे फ्लॉप कप्तान, इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी कप्तानी से मनवा चुके हैं लोहा

Harmanpreet Kaur's form a worry for India

Watch: Rizwan refuses to shake hands with McGrath's family members