RCB vs MI: बैंगलोर की लगातार दूसरी हार, मुंबई ने 7 विकेट से हराया

Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians, WPL 2024: वुमेन प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन का 9वां मुक़ाबला गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला गया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस ने बैंगलोर को 7 विकेट से हरा दिया। यह RCB की इस सीजन में लगातार दूसरी हार है। वहीं इस जीत के साथ मुंबई टेबल के टॉप पर पहुंच गई है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के सामने 132 रनों का मामूली लक्ष्य रखा था। जिसे मुंबई ने 15.1 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई के लिए अमेलिया कर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंद पर नाबाद 40 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने सात चौके लगाए। उनके अलावा हेली मैथ्यूज ने 26, यास्तिका भाटिया ने 31 और कप्तान नैट सिवर ब्रंट ने 27 रनों का योगदान दिया। RCB के लिए श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वेयरहम और सोफी डिवाइन ने एक - एक विकेट लिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/futUNiv

Comments

Popular posts from this blog

CWC2019: वर्ल्ड कप जीतना है तो आईपीएल की 'खुमारी' से बाहर आ जाओ टीम इंडिया

World Cup 2023 Tickets : वरलड कप मच क टकट कब-कह और कतन रपय म मलग पढ पर डटलस

Asia Cup 2025: Are Suryakumar Yadav's India 'undercooked' for the continental tournament?