IND vs SL: ऐसी है तिरुवनंतपुरम की पिच, क्या बारिश डाल सकती है मैच में खलल

India vs Srilanka 3rd ODI Pitch and Weather report: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत इस सीरीज के पहले दो मुकाबे जीत कर पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में इस मैच को जीत भारत श्रीलंका का सूपड़ा साफ करना चाहेगा।

तिरुवनन्तपुरम की पिच का हाल -
तिरुवनन्तपुरम की पिच की बात करें तो ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में स्पिन गेंदबाजों को काफी फायदा मिलता है। दोनों टीमों के पास वर्ल्ड क्लास स्पिन गेंदबाज हैं ऐसे में मुक़ाबला टक्कर का होगा। इसके अलावा शाम के समय ओस का प्रभाव भी देखने को मिल सकता है। ऐसे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को ज्यादा फायदा मिल सकता है। इस मैच में 270 से ज्यादा का स्कोर अच्छा माना जा सकता है।

मौसम का हाल -
तिरुवनंतपुरम मौसम खुला-खुला रहेगा इस दिन यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सिलयस रहने का अनुमान है। क्रिकेट के एक अच्छे मुकाबले के लिए यह एक अनुकूल वेदर है। ऐसे में क्रिकेट फैंस को रविवार को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

ग्रीनफील्ड का रिकॉर्ड -
तिरुवनंतपुरम के इस मैदान अब सिर्फ एक वनडे मैच खेला गया है। यह मुकाबला 1 नवंबर 2018 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था। तब टीम इंडिया ने इस मैच में वेस्टइंडीज पर एकतरफा जीत हासिल की। भारत ने पहले बॉलिंग करते हुए कैरेबियाई टीम को 31.5 ओवर में 104 रन पर समेट दिया था। उसके बाद 105 रन का टारगेट 14.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर पूरा कर लिया। वहीं अगर टी20 मैचों की बात की जाए तो भारत ने इस मैदान पर अब तक 3 मुकाबले खेले हैं। इस दरम्यान भारत ने 2 मैच जीते और एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया तिरुवनंतपुरम में न्युजीलैंड और साउथ अफ्रीका को हराने में सफल रही है। जबकि 2019 में उसे वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में हार का सामना करना पड़ा था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/MWSVHpg

Comments

Popular posts from this blog

CWC2019: वर्ल्ड कप जीतना है तो आईपीएल की 'खुमारी' से बाहर आ जाओ टीम इंडिया

World Cup 2023 Tickets : वरलड कप मच क टकट कब-कह और कतन रपय म मलग पढ पर डटलस

Asia Cup 2025: Are Suryakumar Yadav's India 'undercooked' for the continental tournament?