धोनी के भविष्य के बारे में फैसले का ये सही समय, कुछ महीनों में सब साफ होगा: गांगुली

खेल डेस्क. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य के बारे में फैसला करने का यह सही समय है। गांगुली ने शुक्रवार को यह जवाब कोच रवि शास्त्री के उस बयान पर दिया, जिसमें शास्त्री ने कहा था कि आईपीएल 2020 के बाद धोनी के भविष्य की तस्वीर साफ हो जाएगी। बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा कि कुछ महीने इंतजार करें, सभी चीजें साफ हो जाएंगी।

धोनी ने अपना पिछला मैच वर्ल्ड कप 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेला था। भारत यह वनडे 18 रन से हार गया था। 27 नवंबर को मुंबई के एक कार्यक्रम में धोनी ने क्रिकेट में वापसी के सवाल पर मीडिया से कहा था कि इस बारे में उनसे जनवरी 2020 तक कुछ न पूछा जाए।

आईपीएल में प्रदर्शन ही धोनी का भविष्य तय होगा: शास्त्री

गांगुली ने कहा कि हमारी थींकटैंक टीम धोनी के भविष्य को लेकर पूरी तरह क्लियर है,लेकिन इसको जनता के बीच नहीं बताया जा सकता। 26 नवंबर को ही शास्त्री ने कहा था, ‘‘यह (धोनी का भविष्य) इस बात पर निर्भर करता है कि वह (धोनी) कब से खेलना शुरू करते हैं और आईपीएल में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है। वहीं दूसरे खिलाड़ी विकेटकीपिंग में क्या कर रहे हैं और धोनी के मुकाबले उनकी फॉर्म कैसी है?’’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
महेंद्र सिंह धोनी और सौरव गांगुली। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XZqHIM

Comments

Popular posts from this blog

World Cup 2023 Tickets : वरलड कप मच क टकट कब-कह और कतन रपय म मलग पढ पर डटलस

लिवरपूल पहली बार लगातार 5 बॉक्सिंग डे मैच जीता, लीसेस्टर सिटी को 4-0 से हराया

Asia Cup 2025: Are Suryakumar Yadav's India 'undercooked' for the continental tournament?