सोशल मीडिया पर गांगुली की फोटो को देख बेटी ने किया कमेंट, दोनों के बीच हुआ मजाकिया सवाल-जवाब

खेल डेस्क. भारत और बांग्लादेश के बीच कोलकाता में हुए डे-नाइट टेस्ट मैच के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अपना एक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इसी फोटो को लेकर उनके
और उनकी बेटी सना के बीच मीठी सी नोंकझोंक हो गई। गांगुली ने मैच के बाद हुई प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान ली गई तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वे काफी गंभीर मुद्रा में दिख रहे हैं। इसी पर कमेंट करते हुए सना
के साथ उनका हंसी-मजाक हुआ।

तस्वीर में गांगुली के सीरियस लुक को देख उस पर कमेंट करते हुए सना ने पूछा, 'वो क्या है जो आप पसंद नहीं कर रहे हैं?' इसके जवाब में उन्होंने लिखा, 'वो ये कि आप किसी की बात नहीं मानती हो'। पापा का
जवाब पढ़ने के बाद सना ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'आपसे ही सीख रही हूं।'

गांगुली और उनकी बेटी सना के बीच हुआ मजाकिया सवाल-जवाब।

22 साल पहले हुई थी गांगुली की शादी

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की पत्नी का नाम डोना गांगुली है, जिनके साथ उनकी शादी फरवरी 1997 में हुई थी। शादी के करीब साढ़े चार साल बाद 3 नवंबर 2001 को कोलकाता में सना का जन्म हुआ था।सना ने इसीमहीने अपना 18वां बर्थडे सेलिब्रेट किया।

भारत ने जीता था डे-नाइट टेस्ट

बांग्लादेश के खिलाफ ईडन गार्डन्स में गुलाबी गेंद से खेले गए अपने पहले डे-नाइट टेस्ट मैच को भारत ने पारी और 46 रन से जीता था। इसके साथ ही भारत नेदो मैच की सीरीज भी 2-0 से जीत ली। भारत लगातार चार मैचपारी से जीतने वाला दुनिया का पहला देश बना। इससे पहले, उसने द. अफ्रीका के खिलाफ दोनों टेस्ट पारी से जीते थे। टीम इंडिया ने लगातार 5वींटेस्ट सीरीज जीती। इसके अलावा उसनेलगातार तीसरी सीरीज में क्लीन स्वीपकिया। इससे पहले, द. अफ्रीका को 3-0 और वेस्टइंडीज को 2-0 से हराया था।वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ये भारत का सातवां मैच था। उसने सभी सात मैच जीते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बेटी सना के साथ सौरव गांगुली। (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DhoEGv

Comments

Popular posts from this blog

CWC2019: वर्ल्ड कप जीतना है तो आईपीएल की 'खुमारी' से बाहर आ जाओ टीम इंडिया

Asia Cup 2025: Are Suryakumar Yadav's India 'undercooked' for the continental tournament?

Bold prediction! 'One-in-a-billion horoscope': Harmanpreet's India will win World Cup