विराट कोहली का कबूलनामा, वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में मेरे अहंकार की वजह से हुई थी हार

नई दिल्ली। वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार का दर्द अभी तक क्रिकेट फैंस के जहन में ताजा है। खुद टीम के कई खिलाड़ी अभी तक वर्ल्ड कप की हार को नहीं भूला पाए हैं। पूरे वर्ल्ड कप में उस हार से पहले भारतीय टीम के लिए सबकुछ अच्छा था। टीम का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था। इस बीच भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वर्ल्ड कप की हार को लेकर पहली बार बड़ा बयान दिया है।

मेरे अहंकार की वजह से हुई हार- विराट कोहली

विराट कोहली ने विश्व कप सेमीफाइनल में हार के लिए पहली बार खुद को जिम्मेदार माना है। कोहली ने पहली बार माना है कि उस मैच में उनके अहंकार की वजह से टीम की हार हुई थी। कोहली ने कहा है, 'मुझे ये विश्वास था कि किसी एक मैच में टीम को मेरी जरूरत होगी और मुझे खड़े रहकर प्रदर्शन करना ही होगा, मेरा मानना था कि मैं नॉटआउट रहूंगा, लेकिन वो मेरा आंतरिक अहंकार था।'

dhoni.jpeg

काम नहीं आई थी धोनी और जडेजा की पारी

आपको बता दें कि विराट कोहली इस बड़े मैच में ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए थे। न्यूजीलैंड ने पहली बल्लेबाजी करते हुए भारत को 240 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन जवाब में टीम इंडिया 221 रन ही बना पाई थी। इसमें एमएस धोनी ने 79 और जडेजा ने 50 रनों की पारी खेली थी।

वर्ल्ड कप में विराट का प्रदर्शन रहा था निराशाजनक

विराट कोहली की ये समस्या सिर्फ इस बड़े मैच में ही नहीं रही थी, बल्कि वो अक्सर आईसीसी के बड़े टूर्नामेंटों के बड़े मैचों में रन नहीं बना पाते हैं। पूरे वर्ल्ड कप में ही विराट कोहली का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। विराट ने विश्व कप के 9 मैचों में 443 रन बनाए थे, जो कि उम्मीद के मुताबिक नहीं थे। कोहली विश्व कप में एक भी सेंचुरी नहीं लगा पाए थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34lfrsD

Comments

Popular posts from this blog

CWC2019: वर्ल्ड कप जीतना है तो आईपीएल की 'खुमारी' से बाहर आ जाओ टीम इंडिया

World Cup 2023 Tickets : वरलड कप मच क टकट कब-कह और कतन रपय म मलग पढ पर डटलस

Asia Cup 2025: Are Suryakumar Yadav's India 'undercooked' for the continental tournament?