नीलामी में वर्ल्ड चैंपियन पीवी सिंधु और नंबर-1 ताई जू यिंग सबसे महंगी बिकीं

खेल डेस्क. वर्ल्ड चैंपियन पीवी सिंधु और वर्ल्ड नंबर-1 ताई जू यिंग प्रीमियर बैडमिंटन लीग के पांचवें सीजन की नीलामी में सबसे महंगी बिकीं। दोनों को उनकी फ्रेंचाइजी ने 77-77 लाख रुपए में खरीदा। सिंधु को उनकी पुरानी फ्रेंचाइजी हैदराबाद हंटर्स ने रिटेन किया। जबकि ताइवान की ताई जूू यिंग को डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरू रैप्टर्स ने अपने साथ शामिल किया। बीसाई प्रणीत को भी बेंगलुरू रैप्टर्स ने 32 लाख रु. में खरीदा।

नीलामी में 5 टीमों ने अपने-अपने एक-एक खिलाड़ी को रिटेन किया। लीग में साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत हिस्सा नहीं ले रहे हैं। दोनों ने अगले साल के इंटरनेशनल सीजन की तैयारी के लिए लीग से नाम वापस ले लिया है। नीलामी में 154 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। हर टीम के पास दो करोड़ रुपए का पर्स था। एक टीम किसी खिलाड़ी पर 77 लाख से ज्यादा बोली नहीं लगा सकती थी।

लक्ष्य का बेस प्राइज 10 लाख, 36 लाख में बिके

18 साल के लक्ष्य सेन का बेस प्राइस 10 लाख रुपए था। उन्हें चेन्नई सुपरस्टार्ज ने 36 लाख रुपए में खरीदा। सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी को चेन्नई सुपरस्टार्ज ने 62 लाख, सौरभ वर्मा को हैदराबाद हंटर्स ने 41 लाख और पी कश्यप को मुंबई रॉकेट्स ने 43 लाख में खरीदा।

पीबीएल-5 में ये खिलाड़ी हुए रिटेन

खिलाड़ी टीम राशि
पीवी सिंधु हैदराबाद हंटर्स 77 लाख
साई प्रणीत बेंगलुरू रैप्टर्स 32 लाख
सुमित रेड्‌डी चेन्नई सुपरस्टार्स 11 लाख
चिराग शेट्‌टी पुणे 7 एसेस 15.5 लाख
बेईवान झेंग अवधी वारियर्स 39 लाख

लीग में सात टीमें हिस्सा लेंगी

लीग का पांचवां सीजन 20 जनवरी से 9 फरवरी तक चलेगा। लीग में 7 टीमें अवध वारियर्स, बेंगलुरू रैप्टर्स, मुंबई रॉकेट्स, हैदराबाद हंटर्स, चेन्नई सुपरस्टार्ज, नॉर्थ ईस्टर्न वारियर्स, पुणे 7 एसेस हैं। हर टीम में 11 खिलाड़ी हैं, इसमें कम से कम 3 महिला खिलाड़ी होंगी।

DBApp

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पीवी सिंधु। (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2rr4Z4e

Comments

Popular posts from this blog

CWC2019: वर्ल्ड कप जीतना है तो आईपीएल की 'खुमारी' से बाहर आ जाओ टीम इंडिया

World Cup 2023 Tickets : वरलड कप मच क टकट कब-कह और कतन रपय म मलग पढ पर डटलस

Asia Cup 2025: Are Suryakumar Yadav's India 'undercooked' for the continental tournament?