सौरभ सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट के फाइनल में, मारिन दूसरी बार खिताबी दौर में

खेल डेस्क. भारत के सौरभ वर्मा सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गए हैं। सौरभ ने सेमीफाइनल में कोरिया के हियो वांग को तीन गेम के संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-17, 16-21, 21-18 से हराया। अंतिम गेम में पिछड़ने के बाद सौरभ ने जीत दर्ज की। वे अब ताइवान के वेंग वेई से भिड़ेंगे। वेंग ने कोरिया के ही सोन वान हो को 21-9, 21-7 से मात दी। वहीं महिला सिंगल्स में स्पेन की कैरोलिना मारिन ने दूसरी बार खिताबी दौर में प्रवेश किया।

मारिन ने सेमीफाइनल में कोरिया की किम यून को सीधे गेम में 22-20, 21-16 से हराया। मारिन 2015 में भी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचीं थी, तब उन्हें साइना नेहवाल से हार मिली थी। फाइनल में वे थाईलैंड की पिटायापोर्न चेईवान से भिड़ेंगी। चेईवान ने भारत की रितुपर्णा दास को 24-22, 21-15 से हराया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सौरभ वर्मा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37Q5Qfw

Comments

Popular posts from this blog

CWC2019: वर्ल्ड कप जीतना है तो आईपीएल की 'खुमारी' से बाहर आ जाओ टीम इंडिया

Asia Cup 2025: Are Suryakumar Yadav's India 'undercooked' for the continental tournament?

Shastri reveals truth behind Jadeja’s CSK exit: 'He always knew ...'