स्टीव स्मिथ ने सबसे तेज 7000 टेस्ट रन बनाए, ब्रिटेन के वॉली हैमंड का 73 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

खेल डेस्क. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने शनिवार को सबसे तेज 7000 टेस्ट रन बनाते हुए ब्रिटेन के वॉली हैमंड का 73 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। स्मिथ ने यह उपलब्धि 126वीं पारी में हासिल की, जबकि वॉली ने 134 इनिंग में यह रिकॉर्ड बनाया था। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ एडिलेड में खेले जा रहे पिंक बॉल टेस्ट में अपना 23वां रन पूरा करते ही रिकॉर्ड कायम किया।

हैमंड ने अगस्त 1946 में ओवल में खेले गए टेस्ट में 7000 टेस्ट रन पूरे किए थे। स्मिथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 11वें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए। उन्होंने सर डॉन ब्रैडमैन (6996 रन) को पीछे छोड़ दिया है। स्मिथ ने जुलाई 2010 में पाकिस्तान के खिलाफ ही टेस्ट डेब्यू किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
स्टीव स्मिथ।
स्टीव स्मिथ।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2rEzwvs

Comments

Popular posts from this blog

CWC2019: वर्ल्ड कप जीतना है तो आईपीएल की 'खुमारी' से बाहर आ जाओ टीम इंडिया

Asia Cup 2025: Are Suryakumar Yadav's India 'undercooked' for the continental tournament?

Shastri reveals truth behind Jadeja’s CSK exit: 'He always knew ...'