मेसी टूर्नामेंट में 34 टीमों के खिलाफ गोल करने वाले पहले खिलाड़ी, रोनाल्डो-राउल को पीछे छोड़ा

खेल डेस्क. बार्सिलोना के स्ट्राइकर लियोनल मेसी चैम्पियंस लीग में 34 अलग-अलग टीमों के खिलाफ गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने बुधवार को डोर्टमंड के खिलाफ गोल करने के साथ यह उपलब्धि हासिल की। मेसी से पहले पुर्तगाल के क्रिश्टियानो रोनाल्डो और स्पेन के राउल ने 33 टीमों के खिलाफ गोल किए थे।

बार्सिलोना ने चैम्पियंस लीग के एक मुकाबले में बोरुसिया डोर्टमंड को 3-1 से हराया। मैच में पहला गोल बार्सिलोना के लुइस सुआरेज ने 29वें मिनट में किया। इसके बाद मेसी ने 33वें मिनट और एंटिनो ग्रिजमन ने 67वें मिनट में गोल किया। डोर्टमंड के लिए एकमात्र गोल जादोन सांचो ने 77वें मिनट में किया।

बार्सिलोना अपने ग्रुप एफ में शीर्ष पर

मेसी का यह बार्सिलोना के लिए 700वां मैच था। उन्होंने स्पेनिस क्लब के लिए अब तक 613 गोल किए। फिलहाल, चैम्पियंस लीग में बार्सिलोना अपने ग्रुप एफ में 11 पॉइंट के साथ शीर्ष पर है।

DBApp

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लियोनल मेसी और एंटिनो ग्रिजमन।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DmNxAB

Comments

Popular posts from this blog

CWC2019: वर्ल्ड कप जीतना है तो आईपीएल की 'खुमारी' से बाहर आ जाओ टीम इंडिया

Asia Cup 2025: Are Suryakumar Yadav's India 'undercooked' for the continental tournament?

Shastri reveals truth behind Jadeja’s CSK exit: 'He always knew ...'