न्यूजीलैंड में पृथ्वी शॉ ने नाम किया शानदार रिकॉर्ड, सचिन के बाद पहुंचे दूसरे स्थान पर

क्राइस्टचर्च। न्यूजीलैंड ( New Zealand ) के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी 242 रनों पर सिमट गई। भारत की तरफ से सिर्फ तीन खिलाड़ियों ने ऐसी पारी खेली, जिसकी बदौलत टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी। उन तीन खिलाड़ियों में पृथ्वी शॉ ( Prithvi Shaw ) का भी नाम शामिल है, जिन्होंने न्यूजीलैंड दौरे पर टीम में वापसी की है। पृथ्वी शॉ ने शनिवार को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर अपने टेस्ट करियर की दूसरी और न्यूजीलैंड में पहली हाफ सेंचुरी जड़ी।

न्यूजीलैंड में पृथ्वी ने नाम किया ये शानदार रिकॉर्ड

पृथ्वी शॉ ने 64 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 1 सिक्सर लगाया। इस पारी के बाद पृथ्वी शॉ ने एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दरअसल, पृथ्वी शॉ न्यूजीलैंड में सबसे कम उम्र में हाफ सेंचुरी जड़ने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। पृथ्वी से पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। पृथ्वी शॉ ने 20 साल के उम्र में न्यूजीलैंड में हाफ सेंचुरी जड़ी। वहीं सचिन ने साल 1990 में 16 साल की उम्र में हाफ सेंचुरी जड़ी थी।

पृथ्वी के बाद लिस्ट में हैं ये खिलाड़ी

इस लिस्ट में पृथ्वी शॉ के बाद अतुल वासन हैं, जिन्होंने 21 साल की उम्र में हाफ सेंचुरी जड़ी थी। उनके बाद बृजेश पटेल ने 23 साल की उम्र में और संदीप पाटिल ने 24 साल की उम्र में हाफ सेंचुरी जड़ी थी।

पहले टेस्ट में फ्लॉप रहे थे पृथ्वी शॉ

आपको बता दें कि पृथ्वी शॉ न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की दोनों पारियों में फ्लॉप रहे थे। उन्होंने पहली पारी में 16 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में सिर्फ 14 रन बनाए थे। पहले टेस्ट के बाद पृथ्वी की जगह शुभमन गिल को मौका दिए जाने की मांग भी उठी थी, लेकिन कप्तान कोहली ने पृथ्वी पर ही भरोसा जताया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32CUEkn

Comments

Popular posts from this blog

CWC2019: वर्ल्ड कप जीतना है तो आईपीएल की 'खुमारी' से बाहर आ जाओ टीम इंडिया

Asia Cup 2025: Are Suryakumar Yadav's India 'undercooked' for the continental tournament?

Shastri reveals truth behind Jadeja’s CSK exit: 'He always knew ...'