IND vs WI: तूफानी अर्शशतक के बाद भी ट्रोल हो रहे शुभमन गिल, फैंस बोले - सिर्फ पाटा पिच में चलता है बल्ला

India vs West indies 4th T20 Florida: वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुक़ाबला अमेरिका के फ्लॉरिडा में खेला गया। सेंट्रल ब्रॉवर्ड पार्क एंड ब्रॉवर्ड काउंटी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से इस मैच को 9 विकेट से अपने नाम कर लिया। दोनों बल्लेबाजों ने तूफानी अर्धशतक लगाया और भारत को एक आसान जीत दिलाई।

179 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 165 रन की साझेदारी की। इस दौरान शुभमन गिल ने 47 गेंद पर पांच सिक्स और तीन चौके की मदद से 77 रन बनाए। वेस्टइंडीज दौरे पर यह पहली बार है जब गिल का बल्ला चला। इसके बावजूद फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि गिल सिर्फ अहमदाबाद जैसी फ्लैट पिच पर ही रन बना सकते हैं।

एक यूजर ने लिखा, ' मुझे फ्लैट ट्रैक दे दो मई पूरा दिन रन बनाता रहूंगा।' एक अन्य यूजर ने लिखा, ' कृप्य कर इनकी तुलना दिग्गज विराट कोहली से न करें। विराट ने पूरी दुनिया में रन बनाए हैं। कठिन से कठिन पिच पर और खतरनाक से खतरनाक गेंदबाजी के सामने।'

इतना ही नहीं दूसरी पारी से पहले कमेंट्री के दौरान आकाश चोपड़ा ने भी कहा, 'आज की पिच मुझे अहमदाबाद की याद दिलाती है। मुझे उम्मीद है कि गिल आज रन बनाएंगे।' वहीं रॉबिन उथप्पा ने कहा, 'गिल ऐसी पाटा पिच पर रन बनाने के लिए जाने जाते हैं।'

मैच की बात करें तो वेस्ट इंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विस्फोटक बल्लेबाज शिमरन हेटमेयर और शाई होप की तूफानी बल्लेबाजी की मदद से भारत को 179 रन का लक्ष्य दिया है। करेबियाई 20 ओवर में आठ विकेट पर 178 रन बनाए। शिमरॉन हेटमायर ने 61 रन और शाई होप ने 45 रन की पारी खेली। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने तीन और कुलदीप यादव ने दो विकेट झटके।

भारत ने इस लक्ष्य का पीछा बड़े ही आसानी से कर लिया। टीम ने जायसवाल और गिल के अर्धशतक की मदद से लक्ष्य को 17 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। जायसवाल के टी20 करियर का यह दूसरा मुक़ाबला था और उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंद पर तीन सिक्स और 11 चौके की मदद से नाबाद 84 रनों की पारी खेली। जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/MSkgAmt

Comments

Popular posts from this blog

CWC2019: वर्ल्ड कप जीतना है तो आईपीएल की 'खुमारी' से बाहर आ जाओ टीम इंडिया

World Cup 2023 Tickets : वरलड कप मच क टकट कब-कह और कतन रपय म मलग पढ पर डटलस

Asia Cup 2025: Are Suryakumar Yadav's India 'undercooked' for the continental tournament?