श्रीकांत और अंजुम चोपड़ा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, 12 जनवरी को मुंबई में होगा सम्मान

खेल डेस्क. पूर्व भारतीय पुरुष क्रिकेटर कृष्णामाचारी श्रीकांत और महिला क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा को बीसीसीआई की ओर से सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। श्रीकांत 1981 से 1992 तक खेले। वे 1983 की वर्ल्ड कप विजेता टीम का भी हिस्सा थे। वहीं अंजुम ने भी भारत की ओर से 12 टेस्ट और 127 वनडे खेले। अंजुम को भारतीय महिला टीम की ऑलटाइम बेस्ट बल्लेबाजों में गिना जाता है।

बीसीसीआई सूत्रों ने कहा, ‘श्रीकांत और अंजुम को भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए आजीवन उपलब्धि पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बीसीसीआई में हर किसी का मानना है कि वे इस पुरस्कार के लिए उपयुक्त पसंद हैं।’ बीसीसीआई वार्षिक पुरस्कार समारोह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 जनवरी से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले 12 जनवरी को मुंबई में आयोजित किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पूर्व क्रिकेटर के. श्रीकांत और अंजुम चोपड़ा को 12 जनवरी को सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SvJDy8

Comments

Popular posts from this blog

CWC2019: वर्ल्ड कप जीतना है तो आईपीएल की 'खुमारी' से बाहर आ जाओ टीम इंडिया

Asia Cup 2025: Are Suryakumar Yadav's India 'undercooked' for the continental tournament?

Shastri reveals truth behind Jadeja’s CSK exit: 'He always knew ...'