सात्विक-चिराग पहली बार पेरिस ओपन के फाइनल में, मेन्स डबल्स में जापानी जोड़ी को हराया

खेल डेस्क. भारतीय शटलर सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी पेरिस ओपन बैडमिंनट टूर्नामेंट के मेन्स डबल्स के फाइनल में पहुंच गई। दोनों शनिवार को जापानी जोड़ी हिरोयुकी इंडो और युटा बाटानबे को हराकर पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे। सात्विक-चिराग ने इस मुकाबले को 21-11, 25-33 से जीत लिया। दोनों ने पांचवीं वरीयता प्राप्त हिरोयुकी और बाटानबे को 56 मिनट में हरा दिया। पहली बार कोई भारतीय जोड़ी वर्ल्ड टूर 750 फाइनल के मेन्स डबल्स में पहुंची है।

वर्ल्ड नंबर-11 सात्विक-चिराग की जोड़ी की हिरोयुकी और बाटानबे पर पहली जीत है। इससे पहले दोनों जोड़ियों को बीच दो मुकाबले खेले गए थे। हर बार भारतीय जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा था। इंडोनेशिया ओपन 2018 और वर्ल्ड चैम्पियनशिप 2017 में जापानी जोड़ी को सफलता मिली थी। फाइनल में भारतीय जोड़ी का मुकाबला शीर्ष वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया की जोड़ी मार्क्स गिडोन और केविन सुकामुजो से होगा।

सात्विक-चिराग टूर्नामेंट में भारत की इकलौती उम्मीद
भारतीय जोड़ी ने मैच में पहले गेम को आसानी से 15 मिनट में ही जीत लिया। दूसरे गेम में दोनों खिलाड़ी दबाव में नजर आए। जापानी जोड़ी ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए पहले 8-6 की बढ़त बन ली। दोनों ने कई मैच पॉइंट बचाए, लेकिन भारतीय जोड़ी ने वापसी करते हुए मुकाबले को अपने नाम कर लिया। दोनों इस टूर्नामेंट में भारत की इकलौती उम्मीद हैं। उनसे पहले साइना नेहवाल और पीवी सिंधु जैसी अनुभवी खिलाड़ी हारकर बाहर हो चुकी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JmOGLS

Comments

Popular posts from this blog

CWC2019: वर्ल्ड कप जीतना है तो आईपीएल की 'खुमारी' से बाहर आ जाओ टीम इंडिया

World Cup 2023 Tickets : वरलड कप मच क टकट कब-कह और कतन रपय म मलग पढ पर डटलस

Asia Cup 2025: Are Suryakumar Yadav's India 'undercooked' for the continental tournament?