सात्विक-चिराग फ्रेंच ओपन के फाइनल में हारे, गिडियोन-सुकुमुल्जो चैम्पियन बने

खेल डेस्क. भारतीय शटलर सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी फ्रेंच (पेरिस) ओपन बैडमिंनट टूर्नामेंट के मेन्स डबल्स के फाइनल में हार गई। दोनों रविवार को इंडोनेशिया के मार्क्स गिडियोन और केविन सुकुमुल्जो की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने हराया। गिडियोन-सुकुमुल्जो ने यह मुकाबला 21-18, 21-16 से अपने नाम किया। वर्ल्ड नंबर-11 भारतीय जोड़ी इस मैच में 35 मिनट तक ही कोर्ट पर टिक पाई। पिछले साल भी गिडियोन-सुकुमुल्जो की जोड़ी ने ही सात्विक-चिराग को हराया था।

गिडियोन-सुकुमुल्जो 121 सप्ताह से पहले स्थान पर काबिज हैं। दोनों ने छठी बार भारतीय जोड़ी को हराया। दोनों के खिलाफ अब तक सात्विक-चिराग की जोड़ी एक भी मैच नहीं जीत सकी है। भारतीय जोड़ी अगस्त में थाईलैंड ओपनर सुपर 500 टाइटल जीती थी, लेकिन उस प्रदर्शन को यहां नहीं दोहरा सकी।


पार्थो-विक्रम 1983 में फ्रेंच ओपन जीते थे
दोनों इस टूर्नामेंट में भारत की इकलौती उम्मीद थे। उनसे पहले साइना नेहवाल और पीवी सिंधु जैसी अनुभवी खिलाड़ी हारकर बाहर हो चुकी थीं। सात्विक-चिराग सुपर 750 टाइटल फाइनल के खिताबी दौर में पहुंचने वाले पहली भारतीय पुरुष जोड़ी थी। 1983 में पार्थो गांगुली और विक्रम सिंह की जोड़ी फ्रेंच ओपन जीती थी। सिंगल्स में किदांबी श्रीकांत 2017 में चैम्पियन बने थे। वहीं, महिलाओं में साइना 2012 में फाइनल हार गई थीं।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी और गिडियोन-सुकुमुल्जो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PqcP84

Comments

Popular posts from this blog

CWC2019: वर्ल्ड कप जीतना है तो आईपीएल की 'खुमारी' से बाहर आ जाओ टीम इंडिया

World Cup 2023 Tickets : वरलड कप मच क टकट कब-कह और कतन रपय म मलग पढ पर डटलस

Asia Cup 2025: Are Suryakumar Yadav's India 'undercooked' for the continental tournament?