निखत जरीन और शिव थापा सहित छह खिलाड़ी ओलिंपिक टेस्ट इवेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे

खेल डेस्क. भारतीय बॉक्सर शिव थापा टोक्यो में मंगलवार को ओलिंपिक टेस्ट इवेंट के सेमीफाइल में पहुंच गए। थापा ने 63 किलोग्राम भार वर्ग में पदक पक्का किया। उनके साथ छह अन्य बॉक्सर भी अंतिम-4 में पहुंच गए। थापा ने जापान के युकी हिराकावा को 5-0 से हराया। उन्होंने इसी महीने तीसरी बार नेशनल लेवल पर टाइटल जीता था। बुधवार को सेमीफाइनल में उनका मुकाबला जापान के ही डाइसुक नारिमात्सु से होगा।

महिलाओं में जूनियर वर्ल्ड चैम्पियन निखत जरीन ने भी 51 किलो ग्राम भार वर्ग में पदक पक्का किया। उन्हें पहले राउंड में बाई मिला। जरीन के अलावा सुमित सांगवान 91 किलोग्राम, आशीष 69 किलोग्राम, वनहलिंपुइया 75 किलोग्राम, सिमरनजीत कौर 60 किलोग्राम और पूजा रानी 75 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गईं।

अनंत कोपड़े पहले राउंड में हारने वाले इकलौते भारतीय बॉक्सर
सांगवान का मुकाबला कजाखस्तान के आइबेक ओलरबे से होगा। वहीं, पूजा रानी का मुकाबला ब्राजील की बीत्रिज सोअर्स से होगा। उन्होंने इस साल एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक अपने नाम किया था। अनंत कोपड़े पहले राउंड में हारने वाले इकलौते भारतीय बॉक्सर रहे। उन्होंने जापान के तोशो काशिवासाकी ने 3-2 से हराया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शिव थापा और निखत जरीन।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BSn1hG

Comments

Popular posts from this blog

CWC2019: वर्ल्ड कप जीतना है तो आईपीएल की 'खुमारी' से बाहर आ जाओ टीम इंडिया

Asia Cup 2025: Are Suryakumar Yadav's India 'undercooked' for the continental tournament?

Shastri reveals truth behind Jadeja’s CSK exit: 'He always knew ...'