दिल्ली में होने वाले भारत-बांग्लादेश टी20 मैच पर मंडराया पॉल्यूशन का खतरा, BCCI है अलर्ट पर

नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आगाज 3 नवंबर से हो रहा है। सीरीज का पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा, लेकिन इस मैच पर एक बहुत बड़ा खतरा मंडरा रहा है, जिसकी वजह से मैच को रद्द भी किया जा सकता है। दरअसल, पहले टी20 पर पॉल्यूशन का खतरा मंडरा रहा है। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण अपने खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। दिवाली के अगले दिन यानि कि सोमवार से दिल्ली और आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण से हालात बहुत खराब हो जाएंगे। ऐसे में भारत-बांग्लादेश मैच पर भी खतरा मंडरा रहा है।

दिल्ली में पहले भी पॉल्यूशन डाल चुका है मैच पर असर

आपको बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं होगा, जब दिल्ली के पॉल्यूशन से किसी इंटरनेशनल मैच पर असर डलेगा। इससे पहले दिसंबर 2017 में भारत और श्रीलंका के बीच चल रहे टेस्ट मैच पर भी पॉल्यूशन का असर पड़ा था। श्रीलंकाई टीम के कई खिलाड़ी मैदान पर मास्क पहनकर उतरे थे, लेकिन इसके बावजूद उसके कुछ खिलाड़ी बीमार हो गए थे।

 

[MORE_ADVERTISE1]sri_lanka_team.jpg[MORE_ADVERTISE2]

दिल्ली में खतरनाक स्तर पर पहुंची वायु गुणवत्ता

बता दें कि बीसीसीआई को ऐसी उम्मीद थी कि डे-नाइट मैच में दिल्ली की खराब हवा मसला नहीं बनेगी, लेकिन दीपावली से दो दिन पहले ही वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) बेहद खराब दिखाया गया है। एक्यूआइ के मानकों के अनुसार 0-50 अच्छा, 51 से 100 संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम स्तर का, 201 से 300 खराब, 300 से 400 बेहद खराब और 400 से अधिक गंभीर माना जाता है जिससे स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। बीसीसीआई और डीडीसीए के अधिकारियों ने कहा कि खराब वायु प्रदूषण उनके नियंत्रण से बाहर है और वो यही उम्मीद कर सकते हैं कि मैच दीपावली के एक सप्ताह बाद होगा तो तब तक स्थिति नियंत्रण में आ जाएगी।

बोर्ड को पॉल्यूशन कंट्रोल होने की है उम्मीद

बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि हम दीपावली के बाद दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति से अच्छी तरह वाकिफ हैं, लेकिन हमें उम्मीद है कि मैच की तारीख तक हालात नॉर्मल हो जाएंगे। बीसीसीआई के अधिकारी का कहना है कि पूरा कार्यक्रम इस तरह से तैयार किया गया है कि बांग्लादेश की टीम सीधे दिल्ली पहुंचे और कोलकाता से स्वदेश रवाना हो।

[MORE_ADVERTISE3]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2BMQ7PK

Comments

Popular posts from this blog

CWC2019: वर्ल्ड कप जीतना है तो आईपीएल की 'खुमारी' से बाहर आ जाओ टीम इंडिया

Asia Cup 2025: Are Suryakumar Yadav's India 'undercooked' for the continental tournament?

Shastri reveals truth behind Jadeja’s CSK exit: 'He always knew ...'