मोहम्मद हफीज ने कहा- मुझे और शोएब मलिक को टीम में नहीं रखना चाहते मिस्बाह-पीसीबी

खेल डेस्क. पाकिस्तान के सीनियर ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने हेड कोच और चीफ सिलेक्टर मिस्बाह उल हक की आलोचना की है। ऑस्ट्रेलिया दौरे की टी20 टीम में न चुने जाने के बाद हफीज ने कहा- सच्चाई ये है कि मिस्बाह और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अब मुझे और शोएब मलिक को टीम में ही नहीं रखना चाहते। हफीज ने आरोप लगाया कि मिस्बाह हेड कोच और चीफ सिलेक्टर की जिम्मेदारी एक साथ निभाने में सक्षम नहीं हैं। बता दें कि पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 नवंबर से तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद दो टेस्ट मैच भी होंगे।


हम उनके प्लान का हिस्सा नहीं रहे
‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ को दिए इंटरव्यू में हफीज ने कहा, “मुझे टीम सिलेक्शन पर कुछ जानकारी मिली है। मिस्बाह और पीसीबी मुझे और शोएब मलिक को चुनना ही नहीं चाहते थे। सच्चाई ये है कि अब हम उनके प्लान का हिस्सा नहीं रहे। अगर ऐसा है तो वो ये बात सार्वजनिक तौर पर क्यों नहीं कहते। इसको छुपाना क्यों चाहते हैं। मुझे पूरी उम्मीद थी कि ऑस्ट्रेलिया दौरे में मुझे शामिल किया जाएगा। लेकिन, अगर वो ऐसा नहीं करते तो मैं क्या कर सकता हूं।”

मिस्बाह को कोचिंग का अनुभव नहीं
मिस्बाह उल हक को सितंबर में ही पीसीबी ने हेड कोच और चीफ सिलेक्टर की दोहरी जिम्मेदारी दी है। इस पर कई पूर्व खिलाड़ी सवाल उठा रहे हैं। श्रीलंका ने पाकिस्तान को उसके ही घर में टी20 सीरीज 3-0 से हराई। इसके बाद कप्तानी से सरफराज अहमद की छुट्टी हो गई। मिस्बाह के बारे में पूछे गए सवाल पर हफीज ने कहा, “मिस्बाह एक साथ दो रोल कैसे निभाएंगे। लंबे समय से टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है। सबसे बड़ी बात ये है कि मिस्बाह को तो कोचिंग का अनुभव ही नहीं है। वो कैसे न्याय कर पाएंगे। लेकिन, मैं बाबर आजम को टी20 टीम का कप्तान बनने पर बधाई देता हूं। उम्मीद है कप्तानी की वजह से उसका खेल प्रभावित नहीं होगा।”



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मिस्बाह (दाएं) के साथ मोहम्मद हफीज। (फाइल)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WfRxeK

Comments

Popular posts from this blog

CWC2019: वर्ल्ड कप जीतना है तो आईपीएल की 'खुमारी' से बाहर आ जाओ टीम इंडिया

Asia Cup 2025: Are Suryakumar Yadav's India 'undercooked' for the continental tournament?

Shastri reveals truth behind Jadeja’s CSK exit: 'He always knew ...'