संचालन समिति की बैठक में आईपीएल के कार्यक्रम पर होगा फैसला, सीएसी पर भी लिया जा सकता है निर्णय

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की संचालन परिषद की सोमवार 27 जनवरी को देश की राजधानी में बैठक होने वाली है। इस बैठक में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह समेत बीसीसीआई के लगभग सभी शीर्ष अधिकारी के शामिल होने की उम्मीद है। इस बैठक में आईपीएल-2020 का कार्यक्रम, मैचों के समय में बदलाव और एक दिन में कितने मैच खेले जाएं आदि मुद्दों पर बात होगी। इसके अलावा इस बैठक में बीसीसीआई अधिकारी तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) को भी अंतिम रूप दिया जा सकता है। बता दें कि सीएसी को बीसीसीआई की चयन समिति को तुरत अंतिम रूप देना है।

100 साल के हुए क्रिकेटर वसंत रायजी, सचिन और वॉ ने उनके साथ किया सेलिब्रेट, देखें वीडियो

गौतम गंभीर और सुलक्षणा नाईक के नाम पर मुश्किल

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सीएसी के लिए बीसीसीआई के पास तीन नाम आए थे। इनमें पूर्व हरफनमौला मदन लाल, टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और महिला क्रिकेटर सुलक्षणा नाईक के नाम थे। लेकिन लोढ़ा समिति की सिफारिशों के अनुसार, इनमें से दो नाम गौतम गंभीर और सुलक्षणा नाईक सलाहकार समिति में जगह बनाने के लिए उपयुक्त नहीं हैं। लोढ़ा समिति के अनुसार, इस समिति में स्थान बनाने के लिए जरूरी है कि क्रिकेटर ने पांच साल पहले संन्यास लिया हो, जबकि इन दोनों ने हाल ही में संन्यास लिया है। गंभीर और नाईक दोनों ने 2018-19 सत्र में संन्यास लिया है। इसके अलावा गंभीर सांसद भी हैं। ऐसे में बीसीसीआई के सामने इन दोनों का विकल्प तलाशना भी इस बैठक में एक मुद्दा हो सकता है।

भारत में टी-20 विश्व कप न खेलने की धमकी से पलटा पाकिस्तान, बोला- नहीं कहा ऐसा

बृजेश पटेल की अगुआई में होगी संचालन समिति की बैठक

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज बृजेश पटेल आईपीएल संचालन परिषद की दूसरी बैठक की अगुआई करेंगे। इस बैठक में आईपीएल-2020 सत्र के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है। लोढा समिति की सिफारिशों के अनुसार, इस बैठक में इस बात का भी ध्यान रखना होगा आईपीएल फाइनल और भारत के अगले अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के बीच कम से कम 15 दिन का अंतर हो। इसके अलावा प्रसारणकर्ता चाहते हैं कि रात आठ बजे से खेला जाने वाला मैच आधे घंटे पहले शुरू हो और शनिवार तथा रविवार को भी एक ही मैच हो। इस बैठक में इन मुद्दों पर भी चर्चा होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37vApXk

Comments

Popular posts from this blog

CWC2019: वर्ल्ड कप जीतना है तो आईपीएल की 'खुमारी' से बाहर आ जाओ टीम इंडिया

World Cup 2023 Tickets : वरलड कप मच क टकट कब-कह और कतन रपय म मलग पढ पर डटलस

Asia Cup 2025: Are Suryakumar Yadav's India 'undercooked' for the continental tournament?