कोहनी की चोट से उबरे नीरज चोपड़ा ने ओलिंपिक के लिए क्वालिफाइ किया, 87.86 मीटर तक भाला फेंका

खेल डेस्क. इंटरनेशनल जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने इसी साल टोक्यो में होने वाले ओलिंपिक के लिए क्वालिफाइ कर लिया है। वे एक साल से कोहनी की चोट से जूझ रहे थे। वापसी के बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में एथलेटिक्स सेंट्रल नॉर्थ ईस्ट मीटिंग टूर्नामेंट खेला। इसमें नीरज ने 87.86 मीटर तक भाला फेंका।

नीरज ने पिछला टूर्नामेंट अगस्त 2018 में जकार्ता एशियन गेम्स खेला था। तब उन्होंने 88.06 मीटर नेशनल रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता था।नीरज ने टूर्नामेंट से पहले कहा था, ‘‘मैंने चोट के दौरान काफी कुछ सीखा, जो भविष्य में काम आएगा। सभी कमजोर बिंदुओं पर काम कर चुका हूं।’’

नीरज नेअप्रैल 2019 में सर्जरी कराई

नीरज ने 2018 में कॉमनवेल्थ और एशियाड में मेडल जीते थे। सितंबर में उसी हाथ की कोहनी में चोट लग गई, जिससे थ्रो करते हैं। अप्रैल 2019 में सर्जरी कराई। सितंबर में अभ्यास शुरू किया। नीरज ने प्रैक्टिस में लगातार 90 मीटर प्लस जेवलिन फेंका। सिर्फ जर्मनी के खिलाड़ी उनसे आगे हैं। ओलिंपिक रिकॉर्ड 90.57 मीटर है। एशियन गेम्स में नीरज ने 88.06 मीटर जेवलिन फेंका था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नीरज चोपड़ा ने 2018 में कॉमनवेल्थ और एशियाड में मेडल जीते थे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2U77p4e

Comments

Popular posts from this blog

CWC2019: वर्ल्ड कप जीतना है तो आईपीएल की 'खुमारी' से बाहर आ जाओ टीम इंडिया

Asia Cup 2025: Are Suryakumar Yadav's India 'undercooked' for the continental tournament?

Shastri reveals truth behind Jadeja’s CSK exit: 'He always knew ...'