34 साल के रोनाल्डो का शरीर 23 साल जैसा, फिटनेस के लिए रोज 5 बार में 8 घंटे की नींद और 6 बार भोजन; माइनस 130 डिग्री में थैरेपी

इटली के क्लब जुवेंतस के लिए खेलने वाले पुर्तगाली फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर 20 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के इकलौते शख्स हैं। वे जितने बड़े फुटबॉल खिलाड़ी हैं, उतनी ही अच्छी उनकी फिटनेस भी है। 34 साल की उम्र में उनकी बायोलॉजिकल उम्र महज 23 साल है। वे आगे रहने के लिए खुल को हर पल कैसे री-इंवेंट कर रहे हैं। इस पर नॉलेज रिपोर्ट....

खुद को पॉजिटिव रखने के परिवार के साथ समय बिताते हैं

नींद: कोख में बच्चे जैसीपोजिशन में सोते हैंं
रोनाल्डो आम लोगों की तरह आठ घंटे की नींद लेने की जगह दिनभर में 90-90 मिनट की पांच नींद लेते हैं। साथ ही वे गर्भ में स्थित भ्रूण की स्थिति में सोते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे दिमाग फ्रेश रहता है। एकाग्रता बढ़ती है।

डाइट: दो बार नाश्ता, दो बार लंच और दो बार डिनर

दिनभर में छह बार में खाना खाते हैं। इसमें दो लंच, दो डिनर होते हैं। इसमें सलाद, फल, सब्जियां, मोटा अनाज, अंडा और चिकन होता है। ऐसी प्रोटीन वाली डाइट से ओमेगा-3 जैसे फैटी एसिड मिलते हैं। ये एंटी एजिंग का काम करता है।

एक्सरसाइज: हर मैच के बाद 30 मिनट स्विमिंग करते हैं
रोनाल्डो मानसिक सेहत पर भी ध्यान देते हैं। वे परिवार और दोस्तों के साथ रहना पसंद करते हैं। जिम में कार्डियो एक्सरसाइज जैसे रनिंग, रोइंग और वेटलिफ्टिंग पर फोकस करते हैं। मैच के बाद वे 30 मिनट स्विमिंग जरूर करते हैं।

माइनस 130 डिग्री में थैरेपी

रोनाल्डो विशेष चैंबर में क्रायोथैरेपी लेते हैं। चैंबर का तापमान -130 डिग्री तक किया जाता है। इसमें रोनाल्डो 3 मिनट तक रुकते हैं। इससे मांसपेशी की चोटों की रिकवरी जल्दी होती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इनके शरीर पर सिर्फ 7% फैट है, जो पेशेवर खिलाड़ियों से 3% कम है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GKw0Ei

Comments

Popular posts from this blog

CWC2019: वर्ल्ड कप जीतना है तो आईपीएल की 'खुमारी' से बाहर आ जाओ टीम इंडिया

Asia Cup 2025: Are Suryakumar Yadav's India 'undercooked' for the continental tournament?

Bold prediction! 'One-in-a-billion horoscope': Harmanpreet's India will win World Cup