चीन से ओलिंपिक महिला फुटबॉल क्वालिफायर की मेजबानी छिनी, अब सिडनी में 3 फरवरी से मैच होंगे

खेल डेस्क. टोक्यो ओलिंपिक के लिए चीन में होने वाले महिला एशियन फुटबॉल के ग्रुप बी के मुकाबले अब ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में होंगे। कोरोनावायरस के चलते चीन से इस टूर्नामेंट की मेजबानी छीन ली गई। इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (आईओसी) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इस ग्रुप में चीन के अलावा ऑस्ट्रेलिया, ताईवान और थाईलैंड टीम है। कोरोनावायरस के चलते अब तक चीन में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। करीब 6 हजार लोग इसकी चपेट में हैं।

चीन की महिला टीम 29 जनवरी को ही ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई। टीम में वुहान के किसी भी खिलाड़ी को नहीं चुना गया। खिलाड़ियों को मेडिकल टेस्ट नेगेटिव आने के बाद ही ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश दिया गया। चीनी टीम को पहला मैच 3 फरवरी को थाईलैंड के खिलाफ खेलना है। आयोजकों के मुताबिक, यह मैच 6 फरवरी को भी हो कराया जा सकता है।

कई टूर्नामेंट रद्द या दूसरे देश में शिफ्ट किए गए
इसके अलावा भी कई खेल हैं, जिन्हें कोरोनावायरस के चलते रद्द या किसी दूसरे देश में शिफ्ट कर दिया गया। टोक्यो ओलिंपिक गेम्स के लिए चीन में होने वाले बॉक्सिंग क्वालियर मुकाबलों को भी जॉर्डन में कराया जाएगा। वहीं, नानजिंग में होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स इंडोर चैम्पियनशिप को भी एक साल के लिए टाल दिया गया। यह टूर्नामेंट अब मार्च 2021 में होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टोक्यो ओलिंपिक के लिए जापान क्वालिफाई करने वाली पहली टीम।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OcGXCH

Comments

Popular posts from this blog

CWC2019: वर्ल्ड कप जीतना है तो आईपीएल की 'खुमारी' से बाहर आ जाओ टीम इंडिया

Asia Cup 2025: Are Suryakumar Yadav's India 'undercooked' for the continental tournament?

Shastri reveals truth behind Jadeja’s CSK exit: 'He always knew ...'