Team India: भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका! मैच के बीच इस धाकड़ खिलाड़ी को छोड़ना पड़ा मैदान

Asia Cup 2023 : एशिया कप 2023 के सुपर-4 में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 41 रन से शिकस्‍त देते हुए फाइनल में जगह बना ली है। पाकिस्‍तान को 228 रन से बुरी तरह हराने हुए भारतीय टीम ने सुपर-4 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। स्पिन ट्रैक पर नीची रहती गेंदों के सामने भारतीय बल्लेबाजों ने लड़खड़ाते हुए 49.1 ओवर में मेज 213 रन स्‍कोर बोर्ड पर टांगे थे। वहीं, लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की पूरी टीम 41.3 ओवर में महज 172 रन पर सिमट गई। इस तरह भारत ने इस मुकाबले को जीतकर 4 अंकों के साथ फाइनल में प्रवेश कर लिया है, लेकिन इस मैच के दौरान भारत को बड़ा झटका लगा है, उसके एक खिलाड़ी को मैदान से बाहर जाना पड़ा।


बता दें कि यह 11वीं बार है, जब भारतीय टीम ने एशिया कप के फाइनल में एंट्री मारी है। अब भारत की भिड़ंंत 17 सितंबर को पाकिस्‍तान बनाम श्रीलंका के मैच की विजेता टीम से होगी। ये मैच गुरुवार 14 सितंबर को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्‍टेडियम में ही खेला जाएगा। रोहित शर्मा की अगुवाई में अब टीम इंडिया की नजर एशिया कप का 8वां खिताब जीतने पर होगी।

इस खिलाड़ी को लेकर बढ़ी चिंता

भारत बनाम श्रीलंका के मुकाबले के दौरान फैंस की चिंता बढ़ाने वाली खबर भी आई है। दरअसल, जसप्रीत बुमराह को पैर में परेशानी की वजह से मैदान छोड़कर जाना पड़ा। उन्‍होंने पारी का 9वां ओवर ही फेंका था कि पैर में कुछ परेशानी महसूस हुई। उन्‍होंने अपना जूता भी बदला, लेकिन फिर फिजियो से बातचीत के बाद मैदान से बाहर जाना पड़ा। ये देख भारतीय फैंस चिंतित हो गए।

यह भी पढ़ें : भारत के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने रचा इतिहास, ये बड़ा वर्ल्ड रेकॉर्ड किया ध्वस्त

ड्रिंक्स ब्रेक के बाद फेंके 2 ओवर

हालांकि जसप्रीत बुमराह ड्रिंक्‍स ब्रेक के बाद लौटे, उस समय श्रीलंका का स्‍कोर 31 ओवर में 6 विकेट पर 133 रन था। बुमराह ने फिर मोर्चा संभाला और अपने छठे ओवर में 5 रन तो 7वें ओवर में 4 रन दिए। इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी नहीं की। यानी बुमराह 10 ओवर भी पूरे नहीं फेंक सके। अगर उनकी परेशानी बढ़ी तो ये भारत के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं होगा।

यह भी पढ़ें : एशिया कप में पाकिस्‍तान का सफर हुआ खत्म, कोलंबो में मौसम को लेकर आया बड़ा अपडेट



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/eISCAyY

Comments

Popular posts from this blog

CWC2019: वर्ल्ड कप जीतना है तो आईपीएल की 'खुमारी' से बाहर आ जाओ टीम इंडिया

World Cup 2023 Tickets : वरलड कप मच क टकट कब-कह और कतन रपय म मलग पढ पर डटलस

Asia Cup 2025: Are Suryakumar Yadav's India 'undercooked' for the continental tournament?