भारत के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने रचा इतिहास, ये बड़ा वर्ल्ड रेकॉर्ड किया ध्वस्त

IND vs SL Kuldeep Yadav Records : भारत के चाइनामैन स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने पाकिस्‍तान के खिलाफ जहां 5 विकेट हॉल लेकर उसे नेस्‍तानाबूद कर दिया था। वहीं, श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 के मुकाबले में चार विकेट हॉल लेकर भारत को 41 रन से जिताकर फाइनल में पहुंचाया है। इसके साथ ही कुलदीप यादव ने वनडे क्रिकेट में भी इतिहास रच दिया है। कुलदीप यादव सबसे कम मैच में 150 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले लेफ्टी स्पिनर बन गए हैं। इतना ही नहीं वह भारत के लिए वनडे में सबसे कम मैच में 150 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज भी बने हैं।


एशिया कप 2023 में कुलदीप यादव शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्‍होंने अपने दो ही मैचों में 9 विकेट चटका डाले हैं। कुलदीप यादव ने जहां 5 विकेट लेकर पाकिस्तान को सस्‍ते में समेट दिया था। वहीं, श्रीलंका के खिलाफ भी जबरदस्‍त गेंदबाजी करते हुए 9.3 ओवर में 43 रन देकर 4 विकेट चटकाए हैं। इस मैच का आखिरी विकेट लेते हुए उन्‍होंने अपने वनडे करियर के 150 विकेट पूरे कर लिए। कुलदीप यादव ने ये कमाल अपने 88वें मैच में किया है।

कुलदीप यादव ने बनाया वर्ल्‍ड रेकॉर्ड

बता दें कि बतौर लेफ्ट आर्म स्पिनर कुलदीप यादव के पहले सबसे तेज 150 विकेट लेने का रेकॉर्ड बांग्लादेश के स्पिन गेंदबाज अब्दुल रज्जाक के नाम था। रज्जाक ने 108 मैच खेलकर 150 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के ब्रेड हॉग ने 118 मैचों में तो बांग्लादेश के शाकिब अल हसन 119 मैचों में ये कमाल कर सके थे। भारत के रवींद्र जडेजा भी इस लिस्‍ट में शामिल हैं, जिन्‍होंने 129 मैच में 150 विकेट पूरे किए थे। अब इन सभी दिग्गज कुलदीप यादव ने पीछे छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें : भारत की फाइनल में एंट्री, जानें प्वाइंट्स टेबल का ताजा हाल

मोहम्‍मद समी के नाम दर्ज है ये रेकॉर्ड

वहीं, भारत के लिए वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले ओवरऑल गेंदबाजों की बात करें तो ये रेकॉर्ड मोहम्मद शमी के नाम दर्ज है। शमी ने महज 80 वनडे में ही 150 विकेट चटका डाले थे। वहीं, कुलदीप यादव ने 88वें मैच में 150 विकेट हासिल किए हैं। इस तरह से कुलदीप भारत के ओवरऑल दूसरे सबसे कम मैचों में 150 विकेट हासिल करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।

यह भी पढ़ें : एशिया कप में पाकिस्‍तान का सफर हुआ खत्म, कोलंबो में मौसम को लेकर आया बड़ा अपडेट



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/gjMm5rP

Comments

Popular posts from this blog

CWC2019: वर्ल्ड कप जीतना है तो आईपीएल की 'खुमारी' से बाहर आ जाओ टीम इंडिया

World Cup 2023 Tickets : वरलड कप मच क टकट कब-कह और कतन रपय म मलग पढ पर डटलस

Asia Cup 2025: Are Suryakumar Yadav's India 'undercooked' for the continental tournament?