वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी का दावा, हमारी टीम 500 रन का स्कोर भी बनाएगी
नई दिल्ली। विश्व कप के आगाज से पहले प्रैक्टिस मैचों में सभी टीमों ने अपना दमखम दिखाया। प्रैक्टिस मैचों में अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज की टीम ने अपने प्रदर्शन से वर्ल्ड कप की दावेदार मानी जा रही टीमों की चिंता बढ़ा दी। अफगानिस्तान ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को रौंदा तो वहीं वेस्टइंडीज ने तो न्यूजीलैंड को बहुत बड़े अंतर से हराया।
शाई होप ने कही 500 रन बनाने की बात
न्यूजीलैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज ने 421 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर ये साबित कर दिया कि कोई टीम उसे हल्के में लेने की गलती कतई ना करे। इतना ही नहीं अब टीम के खिलाड़ी शाई होप ने तो 500 रन बनाने की बात कह दी है। वेस्टइंडीज के पास क्रिस गेल, आंद्रे रसेल, शिमरोन हेटमेयर, निकोलस पूरण, कार्लोस ब्रेथवेट और शाई होप जैसे बिग हिटर मौजूद हैं। ये सभी खिलाड़ी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।
क्या कहा शाई होप ने?
न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक मारने वाले शाई होप ने कहा है, 'निश्चिततौर पर किसी मुकाम पर हम इसे हासिल करने की कोशिश करेंगे। इस 500 रन के जादुई आंकड़े को छूने वाली पहली टीम बनना वास्तव में शानदार होगा। इस मुकाम पर पहुंचने के लिए हमारी बल्लेबाजी में आवश्यक आक्रामकता भी है।'
हम ऐसा कर सकते हैं- कार्लोस ब्रेथवेट
वहीं कार्लोस ब्रेथवेट ने कहा, 'अगर आप मुझसे पूछोगे कि क्या हम ऐसा करने में सक्षम हैं तो निश्चिततौर पर हम ऐसा कर सकते हैं। हालांकि वास्तविक मैचों में आपके पास दसवें और 11वें नंबर पर अच्छे बल्लेबाज नहीं मिलेंगे। इसलिए आपको लक्ष्य के प्रति थोड़ी वास्तविकता बरतनी होगी।'
आपको बता दें कि विश्व कप में वेस्टइंडीज का पहला मुकाबला 31 मई को पाकिस्तान से है। पाकिस्तान का प्रदर्शन फिलाहल कुछ खास नहीं है। दो प्रैक्टिस मैचों में से एक में उसे हार का सामना करना पड़ा था तो एक मैच बारिश से धुल गया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/30TfI4D
Comments
Post a Comment