IND vs AFG: रोहित शर्मा के तूफान में उड़ा अफगानिस्तान, देखें भारत की ओर से बने 10 बड़े रेकॉर्ड

वर्ल्ड कप 2023 के 9वें मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराकर बड़ी जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया है। भारत इस मुकाबले को जीतकर वर्ल्‍ड कप 2023 की प्‍वाइंट्स टेबल में दूसरे स्‍थान पर पहुंच गया है। अफगानिस्‍तान की टीम ने पहले खेलते हुए भारत के सामने 273 रन का लक्ष्‍य रखा था, जिसे भारत ने 8 विकेट शेष रहते 15 ओवर पहले हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। कप्‍तान रोहित शर्मा लंबे समय बाद एक बार फिर से अपने पुराने रंग में नजर आए और अफगानिस्‍तान की गेंदबाजी को नेस्‍तनाबूद करते हुए कई बड़े रेकॉर्ड बना डाले। आइये एक नजर डालते हैं इस मुकाबले में भारत और रोहित शर्मा के 10 बड़े रेकॉर्ड पर।


वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक

7 - रोहित शर्मा

6 - सचिन तेंदुलकर

5 - रिकी पोटिंग

5 - कुमार संगाकारा

वर्ल्ड कप में सफल लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वाधिक शतक

3 - रोहित शर्मा

2 - गॉर्डन ग्रीनिज

2 - रमीज़ राजा

2 - स्टीफन फ्लेमिंग

सर्वाधिक वनडे शतक

49 - सचिन तेंदुलकर

47 - विराट कोहली

31 - रोहित शर्मा

30 - रिकी पोटिंग

28 - सनथ जयसूर्या


वनडे में ओवरऑल सबसे ज्यादा शतक

49 - सचिन तेंदुलकर

47 - विराट कोहली

31 - रोहित शर्मा

30 - रिकी पोंटिंग

28 - सनथ जयसूर्या

वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन रेट के साथ 250 से अधिक का लक्ष्य हासिल किया

7.8 - (273/2) – भारत बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली, 2023

7.78 - (283/1) – न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड, अहमदाबाद, 2023

7.75 - (322/3) – बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान, टॉन्टन, 2019

7.13 - (345/4) – पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, हैदराबाद, 2023

7.05 - (260/2) – भारत बनाम आयरलैंड, हैमिल्टन, 2015

वर्ल्ड कप में भारत की ओर से हासिल सबसे बड़े लक्ष्य

288 बनाम जिमबाब्वे, ऑकलैंड, 2015

275 बनाम श्रीलंका, मुंबई, 2011 फाइनल

274 बनाम पाकिस्तान, सेंचुरियन, 2003

273 बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली, 2023

265 बनाम श्रीलंका, हेडिंगले, 2019

दिल्ली में प्राप्त किए गए सबसे बड़े लक्ष्य

278 - भारत बनाम श्रीलंका, 1982

273 - भारत बनाम अफगानिस्तान, 2023

272 - श्रीलंका बनाम भारत, 1996

239 - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1986

238 - भारत बनाम इंग्लैंड, 2011



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/w2u9V8Y

Comments

Popular posts from this blog

ये हैं IPL हिस्ट्री के सबसे फ्लॉप कप्तान, इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी कप्तानी से मनवा चुके हैं लोहा

Harmanpreet Kaur's form a worry for India

Watch: Rizwan refuses to shake hands with McGrath's family members