भारत-पाकिस्‍तान के बीच खेली जाएगी गांधी-जिन्ना द्विपक्षीय सीरीज! पीसीबी ने की ये पेशकश

भारत बनाम पाकिस्‍तान द्विपक्षीय सीरीज को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सामने पेशकश रखी है। पीसीबी की मंशा है कि एक बार फिर भारत और पाकिस्‍तान के बीच सालाना द्विपक्षीय सीरीज आयोजित की जाए। इसके लिए पीसीबी की ओर से बीसीसीआई को प्रस्‍ताव भी भेज दिया गया है। पीसीबी के चेयरमैन जका अशरफ ने खुद इस बात की पुष्टि की है। जका अशरफ ने कहा है कि उन्‍होंने बीसीसीआई के सामने एशेज की तर्ज पर गांधी-जिन्ना ट्रॉफी का आयोजन कराने का प्रस्‍ताव रखा है। इसके लिए भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें बारी-बारी एक-दूसरे देश के दौरे पर जा सकती हैं।


भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी बार कोई द्विपक्षीय सीरीज 2014 में न्‍यूट्रल वेन्‍यू पर हुई थी। पिछले 9 साल से भारत और पाकिस्‍तान सिर्फ आईसीसी और एशिया कप में ही भिड़ते रहे हैं। इन दोनों देशों की टीम जब भी आमने-सामने आती हैं तो यह क्रिकेट फैंस के लिए शानदार ट्रीट से कम नहीं होती है। इसके साथ ही दोनों क्रिकेट बोर्ड को भी आर्थिक लाभ होता है।

रमीज राजा ने 2022 में रखा था ये प्रस्ताव

दरअसल, पाकिस्तान की ओर से आईसीसी टूर्नामेंट के अलावा इससे पहले भी भारत-पाक मैच को लेकर प्रस्ताव आते रहे हैं। पीसीबी के पूर्व चेयरमैन रमीज राजा ने 2022 में ही ट्राई सीरीज के माध्‍यम से भारत-पाक के मैच नियमित कराने का प्रस्ताव रखा था। उस प्रस्ताव के तहत रमीज ने भारत और पाकिस्तान के मैच न्‍यूट्रल वेन्‍यू पर कराने की बात की थी।

भारतीय टीम ने लंबे समय से नहीं किया पाकिस्‍तान का दौरा

ज्ञात हो कि फिलहाल पाकिस्तान की क्रिकेट टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत दौरे पर आई हुई है। इससे पूर्व पाकिस्‍तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत के दौरे पर आ चुकी है। जबकि लंबे समय से भारतीय टीम ने पाकिस्तान का दौरान नहीं किया है। एशिया कप 2023 में भी बीसीसीआई ने पाकिस्‍तान के दौरे से साफ मना कर दिया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/paTDL7O

Comments

Popular posts from this blog

CWC2019: वर्ल्ड कप जीतना है तो आईपीएल की 'खुमारी' से बाहर आ जाओ टीम इंडिया

World Cup 2023 Tickets : वरलड कप मच क टकट कब-कह और कतन रपय म मलग पढ पर डटलस

Asia Cup 2025: Are Suryakumar Yadav's India 'undercooked' for the continental tournament?