Video: ऑस्ट्रेलिया से करारी हार के बाद बिलख-बिलख कर रोए सिराज, रोहित और विराट की भी आंखे हुईं नम

IND vs AUS World Cup 2023 Final: वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच आज भारत और आस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। जहां ऑस्ट्रेलिया ने भारत से जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से करारी हार दी है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया था और ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की।

टीम इंडिया ने पहली इनिंग में बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 240 रन का टारगेट दिया था। जिसे ऑस्ट्रेलिया चेज करते 6 विकेट से शानदार जीत हासिल की। एक तरफ ऑस्ट्रेलिया के प्लयेर्स में खुशी की लहर दौड़ रही है। वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया के बॉलर मोहमद सिराज बच्चे की तरह मैदान में ही बिलख बिलख कर रोने लगे।



वहीं रोहित शर्मा की भी आंखे नम हो गई और विराट के चेहरे पर मायूसी छाई हुई नजर आई। देखा जाए तो इस मैच से पूरे भारत का इमोशन जुड़ा हुआ था। एक उम्मीद थी कि भारत यह मैच 20 साल बाद जीतकर ट्रॉफी अपने नाम करेगी, लेकिन उम्म्मीदों पर पानी फिर गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/G2Ee4v3

Comments

Popular posts from this blog

CWC2019: वर्ल्ड कप जीतना है तो आईपीएल की 'खुमारी' से बाहर आ जाओ टीम इंडिया

Asia Cup 2025: Are Suryakumar Yadav's India 'undercooked' for the continental tournament?

Shastri reveals truth behind Jadeja’s CSK exit: 'He always knew ...'