पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने शाहीन शाह अफरीदी को लेकर किया खुलासा, PCB पर लगाए कड़े आरोप

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। श्रीलंका दौरे पर तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को इंजरी आ गई थी। इसके बाद वो एशिया कप में भी बाहर बैठे रहे। शाहीन अफरीदी इलाज के लिए लंदन गए और अपनी इंजरी सही कराई। खैर टी20 वर्ल्ड कप टीम में अब उनका चयन हो गया है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहीद अफरीदी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पीसीबी अब सवालों के घेरे में आ गया है। शाहीद अफरीदी के इस बयान से क्रिकेट जगत में सनसनी भी फैल गई है। शाहीद अफरीदी ने एक लोकल न्यूज चैनल पर बात करते हुए इस बात की जानकारी दी कि शाहीन अफरीदी ने अपना इलाज किस तरह कराया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की खुली पोल

शाहिद अफरीदी ने टीवी शो में कहा, शाहीन शाह अफरीदी अपने टिकट पर इंग्लैंड गए हुए थे। इंग्लैंड में अपने ही खर्चे पर वो रूके। मैंने यहां से बात करते डॉक्टर अरेंज कराया था। वहां जाकर खुद उन्होंने डॉक्टर से बात की।उनके इलाज में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कुछ नहीं किया।

अफरीदी के बयान के बाद पीसीबी घेरे में आ गया है। कुछ समय पहले पीसीबी के CEO डॉ नजीबुल्लाह सूमरो ने खुद कहा था कि शाहीन शाह अफरीदी को घुटने की चोट की विशेष देखभाल की आवश्यकता है। लंदन में उनका ध्यान अच्छे से रखा जाएगा। अब उनके इस बयान से तो लग रहा था कि पूरा इलाज पीसीबी ही कर रही है लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है।

यह भी पढ़ें- 3 खिलाड़ी जो इंडिया को T20 World Cup की ट्रॉफी अकेले दम पर जिताएंगे



श्रीलंका दौरे पर लगी थी चोट

शाहीन अफरीदी पाकिस्तान के मुख्य गेंदबाज है। बहुत छोटी उम्र में उन्होंने बड़ा नाम बना लिया है। बल्लेबाज उनकी गेंदबाजी को बिल्कुल भी समझ नहीं पाते हैं। जुलाई में पाकिस्तान की टीम श्रीलंका दौरे पर गई थी। फील्डिंग के दौरान ही शाहीन अफरीदी के घुटने में चोट लग गई थी। ये चोट बहुत ही गंभीर थी। अफरीदी की उस समय गलती ये भी रही कि जल्द ही किसी अच्छे डॉक्टर को नहीं दिखाया गया। पीसीबी ने भी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। इस वजह से ये चोट आगे जाकर और भी घातक हो गई थी।

यह भी पढ़ें- ICC T20 World Cup के लिए पाकिस्तान ने किया टीम का ऐलान



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/AuaxFYq

Comments

Popular posts from this blog

CWC2019: वर्ल्ड कप जीतना है तो आईपीएल की 'खुमारी' से बाहर आ जाओ टीम इंडिया

World Cup 2023 Tickets : वरलड कप मच क टकट कब-कह और कतन रपय म मलग पढ पर डटलस

Asia Cup 2025: Are Suryakumar Yadav's India 'undercooked' for the continental tournament?