नहीं रहे पाकिस्तानी अंपायर असद रऊफ, कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ निधन

Asad Rauf Death: 2000 से 2013 के बीच 170 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में अंपायरिंग करने वाले पाकिस्तान के दिग्गज अंपायर असद रऊफ अब इस दुनिया में नहीं रहे। आईसीसी के एलीट पैनल का हिस्सा रह चुके रऊफ का 66 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी निधन कार्डियक अरेस्ट के चलते हुए है। इस बात की जानकारी उनके भाई ताहिर ने मीडिया को दी है।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2013 में स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगने के बाद रऊफ को भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने बैन कर दिया था। जिसके बाद वे लाहौर के मशहूर लांडा बाजार में जूतों-कपड़ों की दुकान चला रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार को रऊफ अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी उनके सीने में दर्द उठा, जिसके बाद उनका निधन हो गया।

रऊफ साल 2006 से 2013 तक आईसीसी के एलीट अंपायर पैनल के सदस्य थे। रऊफ पर मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में शामिल होने का आरोप लगा था। फरवरी साल 2016 में रऊफ को बीसीसीआई द्वारा भ्रष्टाचार का दोषी पाया गया। जिसकी वजह से उन्हें पांच साल के लिए क्रिकेट से प्रतिबंधित कर दिया गया। पाकिस्तानी अंपायर को औपचारिक रूप से मुंबई पुलिस ने साल 2013 में आईपीएल सट्टेबाजी कांड में आरोपी पाया था। बाद में उन्हें विश्व क्रिकेट की गवर्निंग बॉडी द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया था।

इतना ही नहीं मुंबई की एक मॉडल ने उन पर शादी का लालच देकर रेप का आरोप भी लगाया था। मॉडल ने दावा किया था कि उनका पाकिस्तान के अंपायर के साथ संबंध है। मॉडल ने आरोप लगाया था कि रऊफ ने उन्हें शादी का झांसा दिया था और बाद में इससे मुकर गए। हालांकि रऊफ ने इन बातों का खंडन किया था।

असद रऊफ के पास 231 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग का अनुभव था। इनमें 64 टेस्ट, 28 टी20 और 139 वनडे शामिल हैं। इसके अलावा 15 टेस्ट मैचों में वो टीवी अंपायर की भूमिका में भी रहे। असद रऊफ का अंपायरिंग करियर साल 2000 से 2013 तक चला।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/zl16ItL

Comments

Popular posts from this blog

CWC2019: वर्ल्ड कप जीतना है तो आईपीएल की 'खुमारी' से बाहर आ जाओ टीम इंडिया

World Cup 2023 Tickets : वरलड कप मच क टकट कब-कह और कतन रपय म मलग पढ पर डटलस

Asia Cup 2025: Are Suryakumar Yadav's India 'undercooked' for the continental tournament?