सिडनी वनडे : एरॉन पिंच और वार्नर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

 

नई दिल्ली। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान आस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 50 रन बना लिए हैं। आस्ट्रेलिया की ओर से एरॉन पिंच और डेविड वार्नर ओपनिंग करने उतरे हैं। दोनों ही बल्लेबाज लय में नजर आ रहे हैं। अब दोनों के बीच 50 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

सिडनी क्रिकेट मैदान पर जारी इस मैच में टॉस के बाद फिंच ने कहा कि अपने देश में क्रिकेट को वापस आता देखकर वह खुश हैं। खासतौर पर दर्शकों के सामने खेलना शानदार अनुभव होगा। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि उनकी टीम को एक इकाई के तौर पर अच्छा खेलना होगा और मोमेंटम बनाना होगा क्योंकि यह आने वाले मैचों के लिए काफी अहम होगा।

टीमें :

आस्ट्रेलिया : एरान फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कैरे (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोस हाजलेवुड और एडम जाम्पा

भारत : शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (कप्तान),श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, नवदीप सैनी, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/368C86v

Comments

Popular posts from this blog

CWC2019: वर्ल्ड कप जीतना है तो आईपीएल की 'खुमारी' से बाहर आ जाओ टीम इंडिया

Asia Cup 2025: Are Suryakumar Yadav's India 'undercooked' for the continental tournament?

Shastri reveals truth behind Jadeja’s CSK exit: 'He always knew ...'