कुलदीप यादव ने बताया गौतम गंभीर से वह काफी प्रभावित थे, पूर्व पाक कप्तान ने भी की काफी मदद

नई दिल्ली : टीम इंडिया के बाएं हाथ के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने खुलासा किया कि जब वह अपने करियर के शुरुआती दौर में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी टीम कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के साथ जुड़े थे, तब उन पर केकेआर के तत्कालीन कप्तान गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का काफी प्रभाव था। कुलदीप ने यह भी बताया कि वह विश्व के महानतम तेज गेंदबाजों में से एक पाकिस्तान के वसीम अकरम (Wasim Akram) से काफी प्रभावित थे। बता दें कि जब कुलदीप केकेआर की टीम से जुड़े थे, तब इस टीम मैनेजमेंट में वसीम अकरम भी जुड़े थे।

Coronavirus : कपिल ने अख्तर के भारत-पाक मैच का सुझाव ठुकराया, धार्मिक संगठनों से की मदद की अपील

गंभीर ने बढ़ाया आत्मविश्वास

कुलदीप ने फ्रेंचाइजी की वेबसाइट पर बात करते हुए कहा कि जब उन्होंने केकेआर ज्वॉइन किया था, तब उन पर केकेआर को दो आईपीएल खिताब दिलाने वाले गौतम गंभीर का काफी प्रभाव था। बता दें कि केकेआर ने 2012 और 2014 में दो आईपीएल खिताब जीते हैं और यह दोनों गौतम गंभीर के नेतृत्व में आए हैं। कुलदीप ने कहा कि उन्हें टीम में जगह देकर गंभीर ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाया था। वह उनसे काफी बात किया करते थे। कुलदीप ने कहा कि ऐसा तब तक ही नहीं हुआ, जब तक गंभीर केकेआर जुड़े रहे। यह सिलसिला गंभीर के केकेआर छोड़ने के दो साल बाद तक चला। वह हमेशा प्रेरित करते हैं। कुलदीप ने कहा कि जब कप्तान से इतना भरोसा मिले तो यह किसी भी खिलाड़ी के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला होता है।

अकरम ने बनाया मानसिक रूप से मजबूत

वहीं बाएं हाथ के इस गैर परंपरागत स्पिनर ने कहा कि गौतम गंभीर के अलावा पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने भी उनकी काफी मदद की। अकरम ने उनके मानसिक पहलू पर काफी काम किया। कुलदीप ने बताया कि वसीम अकरम भी उन्हें काफी पसंद करते हैं। वह उनकी गेंदबाजी के बारे में ज्यादा नहीं बताते थे, लेकिन उन्होंने मानसिक रूप से काफी अच्छे से तैयार किया। अकरम ने उन्हें अलग-अलग तरीकों से अलग-अलग परिस्थितियों के लिए तैयार किया। उन्होंने यह भी बताया कि जब बल्लेबाज आपको दबाव में लाने की कोशिश करे तो किस तरह प्रतिक्रिया दें।

Coronavirus : कोहली फिर करेंगे मदद, डिविलियर्स भी भारतीय जरूरतमंदों के लिए आए आगे

पेंटिंग और पतंगबाजी कर रहे हैं कुलदीप

कोरोना वायरस के कारण फिलहाल पूरे देश में लॉकडाउन है। इस कारण 29 मार्च से होने वाला आईपीएल अनिश्चित काल के लिए टल गया है। इस दरमियान कुलदीप यादव पेंटिंग कर अपना वक्त काट रहे हैं। बता दें कि कुलदीप गेंदबाजी के अलावा काफी अच्‍छी पेंटिंग भी करते हैं। लॉकडाउन में उन्होंने भगवान राम, हनुमान जी की पेंटिंग बनाया है। इसके अलावा वह पतंगबाजी में व्यस्त हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YcNh2V

Comments

Popular posts from this blog

CWC2019: वर्ल्ड कप जीतना है तो आईपीएल की 'खुमारी' से बाहर आ जाओ टीम इंडिया

World Cup 2023 Tickets : वरलड कप मच क टकट कब-कह और कतन रपय म मलग पढ पर डटलस

Asia Cup 2025: Are Suryakumar Yadav's India 'undercooked' for the continental tournament?