केएल राहुल ने गरीब बच्चों की मदद के लिए नीलाम की अपनी क्रिकेट किट, मिली इतनी रकम
नई दिल्ली : टीम इंडिया (Team India) के उपयोगी खिलाड़ी केएल राहुल (KL Rahul) कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण देश में लगे लॉकडाउन के बीच गरीब बच्चों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने अपने ब्रांड 'गली' के साथ मिलकर अपना क्रिकेट किट ऑनलाइन नीलाम किया और इससे मिली राशि गरीब बच्चों के मदद के लिए अवेयर नामक एक संस्था को डोनेट करेंगे। बता दें कि केएल राहुल का जन्मदिन इसी महीने बिता है और उसी दिन उन्होंने ऐसा करने का निर्णय लिया था।
आठ लाख रुपए से ज्यादा जुटाई रकम
केएल राहुल ने ऑनलाइन नीलामी में अपना वह बल्ला रखा था, जिससे वह आईसीसी विश्व कप 2019 में खेले थे। इसके अलावा उन्होंने अपने कई क्रिकेट किट भी इस नीलामी में रखा था। इस नीलामी से कुल 7,99,553 रुपए मिले। इसमें राहुल के बल्ले की कीमत 2,64,228 रुपए लगी। वहीं उनका हेलमेट 1,22,677 रुपए, पैड 33,028, वनडे जर्सी 1,13,240 रुपए, टी-20 जर्सी 1,04,824 रुपए, टेस्ट जर्सी 1,32,774 रुपए और उनके ग्लव्ज 28,782 रुपये में नीलाम हुए। बता दें कि इस नीलामी का पैसा अवेयर फाउंडेशन को जाएगा, गरीब बच्चों की मदद के लिए काम करती है।
Coronavirus : कपिल ने अख्तर के भारत-पाक मैच का सुझाव ठुकराया, धार्मिक संगठनों से की मदद की अपील
अपने जन्मदिन पर लिया था निर्णय
केएल राहुल ने 18 अप्रैल को अपने 28वें सालगिरह पर यह निर्णय लिया था। 20 अप्रैल को यह जानकारी सार्वजनिक करते हुए उन्होंने कहा था कि उनके लिए चूंकि यह बेहद खास दिन है, इसलिए उन्होंने और 'गली' ने मिलकर कुछ बेहद प्यारा और बहुत खास करने का फैसला लिया है। राहुल ने अपने पार्टनर ‘भारत आर्मी’ को नीलाम करने के लिए अपनी क्रिकेट किट उपलब्ध कराई थी।
पहले भी लेते रहे हैं सामाजिक कामों में भाग
बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब केएल राहुल किसी नेक काम के लिए आगे आए हैं। वह पहले भी सामाजिक कामों में भाग लेते रहे हैं। पिछले साल उन्होंने कैंसर पीड़ित बच्चों की मदद के लिए राशि डोनेट की थी। कुछ दिन पहले ही उन्होंने समाजसेवी संस्था 'फूल वर्षा' की मदद के लिए भी आगे आए थे। यह संस्था लॉकडाउन के दौरान गरीब और जरूरतमद लोगों को खाना खिला रही है। इतना ही नहीं उन्होंने ‘स्टे हैप्पी’ नामक एक एनजीओ की भी मदद की थी, जो बेंगलूरु में आवारा जानवरों को भोजन देता है।
coronavirus s : कोहली फिर करेंगे मदद, डिविलियर्स भी भारतीय जरूरतमंदों के लिए आए आगे
राहुल और डिविलियर्स भी नीलाम करने वाले हैं अपनी किट
कोरोना वायरस से प्रभावितों की मदद के लिए केएल राहुल से पहले भी कई क्रिकेटरों ने अपनी क्रिकेट नीलाम कर चुके हैं। इनमें इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर, बांग्लादेश के क्रिकेटर शाकिब अल हसन और मुशफिकुर रहीम भी अपनी क्रिकेट किट नीलाम कर चुके हैं। और अब कई और खिलाड़ी ऐसा करने के लिए आगे आ रहे हैं। इनमें भारत के कप्तान विराट कोहली और दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज एबी डिविलियर्स भी शामिल हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/354FR37
Comments
Post a Comment