DC vs KKR: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी फैसला, सुनील नरायण हैं चोटिल

नई दिल्ली। IPL सुपर शनिवार में दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। ये मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेला जाना है। इस सीजन में जीत के साथ आगाज करने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स कहीं ना कहीं युवा खिलाड़ियों से भरी हुई दिल्ली कैपिटल्स की चुनौती साबित हो सकती है। दिल्ली कैपिटल्स अभी अपने दो मैचों में से एक में जीत और एक में हार का सामना कर चुकी है।

कोलकाता नाइट राइडर्स इस समय पॉइंट टेबल में सबसे ऊपर है। वहीं दिल्ली की टीम 1 जीत के साथ चौथे नंबर पर है। आज दोनों ही टीमों में बदलाव किए गए हैं। केकेआर की तरफ से सुनील नरायण चोटिल हैं, उनकी जगह निखिल नाईक को टीम में जगह मिली है।

LIVE अपडेट

- 2 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 13/0, क्रिस लिन और निखिल नाईक क्रीज पर

- चौके के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी का आगाज। सुनील नारायण की जगह निखिल नाईक आए हैं ओपनिंग।

 

प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयर अय्यर, ऋषभ पंत, कॉलिन इंग्राम, हनुमा विहारी, क्रिस मॉरिस, अमित मिश्रा, संदीप लमिछाने, कगिसो रबाडा, हर्षल पटेल

कोलकाता नाइट राइडर्स: क्रिस लिन, नीतीश राणा, रॉबिन उथप्पा, निखिल नाईक, दिनेश कार्तिक, शुभमन गिल, आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, लॉकी फर्गुसन



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TK5gaI

Comments

Popular posts from this blog

CWC2019: वर्ल्ड कप जीतना है तो आईपीएल की 'खुमारी' से बाहर आ जाओ टीम इंडिया

Asia Cup 2025: Are Suryakumar Yadav's India 'undercooked' for the continental tournament?

Shastri reveals truth behind Jadeja’s CSK exit: 'He always knew ...'