भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज रद्द हो सकती है, दो बार यात्रा और क्वारैंटाइन एक बड़ी समस्या

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अक्टूबर में होने वाली 3 टी-20 की सीरीज रद्द हो सकती है। टीम इंडिया को दिसंबर-जनवरी में 4 टेस्ट और 3 वनडे खेलने हैं। ऐसे में टीम को 3 महीने में 2 बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा और 2 बार ही 14-14 दिन के लिए क्वारैंटाइन में रहना होगा। यह एक बड़ी समस्या है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पूरा शेड्यूल तय कर दिया है। इसके मुताबिक, दोनों टीमों के बीच 11, 14 और 17 अक्टूबर को तीन टी-20 मैच होंगे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में ही टी-20 वर्ल्ड कप होना है, जिसके टलने की पूरी संभावना है। ऐसे में भारत को वापस लौटना होगा।

भारत विदेश में अपना पहला डे-नाइट टेस्ट खेलेगा
इसके बाद दूसरी बार भारत ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी और 3 दिसंबर से 4 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी। इस दौरान भारतीय टीम विदेश में अपना पहला डे-नाइट टेस्ट 11 दिसंबर को एडिलेड में खेलेगी। तीसरा टेस्ट 26 दिसंबर और चौथा मैच 3 जनवरी को होगा। इसके बाद 12, 15 और 17 जनवरी को दोनों टीमों के बीच 3 वनडे भी खेले जाने हैं।

अक्टूबर-नवंबर में हो सकता है आईपीएल
कोरोना के कारण आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। बीसीसीआई इस लीग को टी-20 वर्ल्ड कप की जगह अक्टूबर-नवंबर में कराने की तैयारी कर रहा है। 10 जून को आईसीसी वर्ल्ड कप पर अंतिम निर्णय ले सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऑस्ट्रेलिया टीम जनवरी में ही भारत दौरे पर आई थी। यहां टीम इंडिया ने उसे तीन वनडे की सीरीज में 2-1 से हराया था।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZTC8Vy

Comments

Popular posts from this blog

CWC2019: वर्ल्ड कप जीतना है तो आईपीएल की 'खुमारी' से बाहर आ जाओ टीम इंडिया

Asia Cup 2025: Are Suryakumar Yadav's India 'undercooked' for the continental tournament?

Shastri reveals truth behind Jadeja’s CSK exit: 'He always knew ...'