रोहित शर्मा ने आईपीएल में रचा इतिहास, धोनी-कोहली से पहले बनाया ये खास रिकॉर्ड
Rohit Sharma Records : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शनिवार रात मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में पंजाब किंग्स ने मुंबई को उसके होम ग्राउंड में 13 रन से शिकस्त दी। भले ही मैच में मुंबई की टीम को हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन उसके कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल में इतिहास रच दिया है। पंजाब के खिलाफ मुकाबले में हिटमैन ने 27 गेंदों का सामना करते हुए 44 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने चार चौके ओर तीन गगनचुंबी छक्के लगाए। इन तीन छक्कों के साथ ही रोहित शर्मा ने आईपीएल में 250 छक्के पूरे कर लिए हैं। आईपीएल के इतिहास में इस मुकाम को हासिल करने वाले रोहित शर्मा पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। बता दें कि आईपीएल में 250 छक्के तक पहुंचने वाले दो खिलाड़ी हैं और दोनों ही भारतीय नहीं हैं। आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। वेस्टइंडीज के इस सलामी बल्लेबाज ने आईपीएल में 141 पारियां खेलते हुए सबसे ज्यादा 347 छक्के जड़े थे। वहीं, दूसरा नाम एबी डीविलियर्स आता है। उनके नाम 251 छक्के ल...