IPL Auction: खत्म हुआ आईपीएल ऑक्शन, नहीं बिके सुरेश रैना; मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को खरीदा

IPL 2022 Auction: आईपीएल 2022 की नीलामी में कुल 204 खिलाड़ी 551.7 करोड़ रुपए में बिके। नीलामी के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों पर जमकर पैसे की बारिश हुई। दूसरे दिन की सबसे बड़ी बोली इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन पर लगी। लियाम लिविंगस्टोन को पंजाब किंग्स ने 11.50 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। वहीं दूसरे दिन के ऑक्शन की हाईलाइट रहे सुरेश रैना। मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना को कोई भी खरीदार नहीं मिला। सुरेश रैना ने अपना बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए रखा था।उम्मीद थी कि धोनी की टीम सीएसके उनपर बोली लगाएगी लेकिन, ऐसा ना हुआ। वहीं इशांत शर्मा भी फाइनल राउंड में अनसोल्ड रहे। इशांत इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को मुंबई इंडियंस की टीम ने 30 लाख रूपए में खरीदा। वहीं इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और सिंगापुर के बल्लेबाज टिम डेविड भी मुंबई की टीम से जुड़े।

दो दिन तक चले इस ऑक्शन में भारतीय गेंदबाजों ने बाजी मारी। दीपक चाहर, हर्षल पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान ऐसे गेंदबाज बनकर उभरे जिनको खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी ने पानी की तरह पैसों को बहा दिया। तेज गेंदबाज़ दीपक चाहर को धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ की रकम देकर अपनी टीम में एक बार फिर से शामिल कर लिया वहीं रॉयल चलैंजर्स बैंगलोर ने हर्षल पटेल को 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा।

प्रसिद्ध कृष्णा को 10 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा वहीं दिल्ली कैपटिल्स ने शार्दुल ठाकुर को 10.75 करोड़ रूपए दिए। इस ऑक्शन में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने इतिहास रच दिया। ईशान किशन युवराज सिंह के बाद आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने। मुंबई इंडियंस की टीम ने ईशान किशन को 15 करोड़ 25 लाख खर्च करके अपने साथ जोड़ा है।
यह भी पढ़ें: क्रिकेट के लिए कार और घर बेच आए थे डेवोन कॉनवे , CSK ने इतने करोड़ में खरीदा


इसके अलावा इस ऑक्शन में विदेशी खिलाड़ियों पर भी जमकर पैसा बरसा न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्गस्न को 10 करोड़ में गुजरात ने खरीदा वहीं निकोलस पूरन पर भी पैसों की बारिश हुई। निकोलस को 10.75 करोड़ में हैदराबाद की टीम ने खरीदा। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड को 7.5 करोड़ में लखनऊ ने अपने साथ जोड़ा वहीं जोश हेजलवुड को भी आरसीबी ने 7.75 करोड़ दिए।
यह भी पढ़ें: पिता चलाते थे टेंपो, भाई ने की थी आत्महत्या; अब Chetan Sakariya को मिले इतने करोड़



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/eDHbpNB

Comments

Popular posts from this blog

CWC2019: वर्ल्ड कप जीतना है तो आईपीएल की 'खुमारी' से बाहर आ जाओ टीम इंडिया

World Cup 2023 Tickets : वरलड कप मच क टकट कब-कह और कतन रपय म मलग पढ पर डटलस

Asia Cup 2025: Are Suryakumar Yadav's India 'undercooked' for the continental tournament?