5 पाकिस्तानी खिलाड़ी जिन्होंने की भारतीय महिलाओं से शादी, 1 का हुआ तलाक

अक्सर यह कहा जाता है कि प्यार में ना कोई सीमा होती है और ना कोई धर्म। जहां एक ओर मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों में भी तीखी प्रतिद्वंद्विता देखने को मिलती है, वहीं कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिन्होंने सीमा पार यानी भारत में ही अपने जीवन का प्यार पाया। शोएब मलिक (Shoaib Malik) और सानिया मिर्जा (Sania Mirza) की जोड़ी उनमें से एक है जिनके रिश्ते के बारे में लगभग हर कोई इंसान जानता होगा। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बाताएंगे उन पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने भारतीय लड़कियों से शादी की है।

शोएब मलिक: पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब मलिक ने भारतीय टेनिस सुपरस्टार सानिया मिर्जा से शादी की है।सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने 2010 में हैदराबाद में शादी की थी। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक अपनी शादी में बेहद खुश हैं। इस शादी से उनका एक बेटा भी है। शोएब मलिक और सानिया मिर्जा को कई बार एक दूसरे को मैदान पर चीयर करते हुए देखा जा चुका है।

shoaib_and_sania.jpg


जहीर अब्बास:
पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज बल्लेबाज जिन्हें एशिया का ब्रेडमैन भी कहा जाता है उन्होंने भारतीय महिला रीता लुथरा से शादी की है। रीता लुथरा, जहीर अब्बास की दूसरी पत्नी हैं। पहली पत्नी नसरीन को तलाक देने के बाद जहीर अब्बास ने 1988 में रीता लुथरा से शादी की थी।

zaheer_abbas.jpg


मोहसिन खान:
पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहसिन खान ने भारत की मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस रीना रॉय से शादी की थी। मोहसिन खान ने रीना रॉय से शादी करने के बाद मुंबई में ही रहने का फैसला किया था। हालांकि, दोनों का यह रिश्ता लंबा ना चल सका और 1990 के शुरुआती समय में दोनों अलग हो गए। मोहसिन खान ने पाकिस्तान के लिए 48 टेस्ट और 78 वनडे मैच खेले हैं।
यह भी पढ़ें: 5 क्रिकेटर जिन्होंने प्यार में खाया है धोखा

mohsin_and_reena.jpg


फैसल कुरैशी:
पाकिस्तान के मशहूर गोल्फर फैसल कुरैशी का दिल भी भारतीय महिला पर आया था। फैसल कुरैशी ने इंडियन गोल्फ प्लेयर नोनिता लाल से शादी की है। 1990 में शादी के बाद दोनों श्रीलंका चले गए हालांकि, कुछ सालों बाद दोनों ने भारत आने का फैसला किया और यहीं दिल्ली में बस गए।
यह भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर ने चुनी अपनी ऑल-टाइम XI

golfer.jpg


हसन अली:
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने भारत की रहने वाली सामिया आरजू से शादी की है। खबरों की मानें तो दुबई में ये दोनों एक-दूसरे से मिले जहां इनकी मुलाकात प्यार में बदल गई। लंबे वक्त तक डेट करने के बाद दोनों ने 2019 में शादी करने का फैसला किया। सामिया की बात करें तो वो फरीदाबाद की रहने वाली हैं और अमीरात एयरलाइंस में बतौर फ्लाइट इंजीनियर काम करती हैं।

hasan_ali.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rok0zd

Comments

Popular posts from this blog

CWC2019: वर्ल्ड कप जीतना है तो आईपीएल की 'खुमारी' से बाहर आ जाओ टीम इंडिया

Asia Cup 2025: Are Suryakumar Yadav's India 'undercooked' for the continental tournament?

Bold prediction! 'One-in-a-billion horoscope': Harmanpreet's India will win World Cup