खेल डेस्क. इंग्लैंड के फुटबॉल क्लब लीस्टर सिटी ने प्रीमियर लीग में साउथम्प्टन को उसके मैदान पर 9-0 से हराया। लीस्टर इंग्लैंड की टॉप लीग में 131 साल में घर के बाहर सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली टीम बन गई है। वहीं, साउथम्प्टन की यह किसी भी टूर्नामेंट में सबसे बड़ी हार है। लीस्टर की ओर से एयोजे पेरेज और जेमी वार्डी ने हैट्रिक बनाई। साउथम्प्टन के रेयान बर्ट्रेंड को 12वें मिनट में रेड कार्ड दिखाया गया। इसके बाद उसे 10 खिलाड़ियों से खेलना पड़ा। साउथम्प्टन के सेंट मेरी स्टेडियम में लीस्टर की आेर से बेन चिलवेल ने 10वें, योरी टेलेमेंस ने 17वें, पेरेज ने 19वें, 39वें, 57वें, वार्डी ने 45वें, 58वें, 90+4वें मिनट में पेनल्टी पर, जेम्स मेडिसन ने 85वें मिनट में गोल किए। इस जीत के साथ ही लीस्टर ने प्रीमियर लीग में सबसे बड़ी जीत के 24 साल पुराने मैनचेस्टर यूनाइटेड के रिकॉर्ड की बराबरी की। प्रीमियर लीग की टॉप-5 जीत साल टीम स्कोर किसके खिलाफ 2019 लीस्टर 9-0 साउथम्प्टन 1995 मैन. यूनाइटेड 9-0 इप्सविच 2009 टॉटेनहम 9-1 विगान 1999 न्यूकैसल 8-0 शेफील्ड 2010 चेल्सी 8-0 विगान ...
Comments
Post a Comment