हसन अली के साथ विवाद पर यूनिस खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा-उन्होंने माफी मांग ली थी...

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम इस समय पूर्व बल्लेबाजी कोच यूनिस खान के काण चर्चा में है। हाल ही में यूनिस खान ने अचानक बल्लेबाजी कोच पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि उन्होंने इसका कारण नहीं बताया कि उन्होंने यह फैसला क्यों लिया। वहीं इस्तीफे के पीछे कारण बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी टीम के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हसन अली के साथ यूनिस खान का विवाद हो गया था, जिसके बाद उन्होंने यह फैसला लिया। वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और टीम के कप्तान की तरफ से यूनिस खान के इस्तीफे को लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। अब यूनिस खान ने इस मामले में चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि विवाद के बाद हसन अली ने उनसे माफी मांग ली थी और दोनों इस घटना से आगे बढ़ गए थे।

यूनिस ने नहीं था बर्फ से नहाने के लिए
एक रिपोर्ट के अनुसार, यूनिस खान ने इस विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि हसन अली ने उनसे माफी मांगी और उन्होंने अली को माफ कर दिया था। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके इस्तीफे को हसन अली के साथ हुए झगड़े से जोड़कर देखने के बाद हैरानी हुई। साथ ही यूनिस खान ने बताया कि उनसे पीसीबी के स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच यासिर मलिक ने बर्फ से स्नान करने पर अली से बात करने का अनुरोध किया था।

यह भी पढ़ें— यूनिस खान ने छोड़ा पाकिस्तान क्रिकेट टीम का साथ, बल्लेबाजी कोच पद से दिया इस्तीफा

younis_khan_and_hasan_ali.png

कभी नौकरी या पद के लिए पीसीबी की ओर नहीं देखा
अपने इस्तीफे पर बयान देते हुए यूनिस खान ने कहा कि उन्होंने पीसीबी और पाकिस्तानी क्रिकेट के व्यापक हित में इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। साथ ही खान ने कहा कि उन्होंने कभी भी नौकरी या किसी पद के लिए पीसीबी की ओर नहीं देखा। पीसीबी ने ही उनसे बल्लेबाजी कोच पद के लिए संपर्क किया था।

यह भी पढ़ें— पाकिस्तान टीम में आजम खान के सलेक्शन पर फैंस नाराज, कहा- पिता की वजह से हुआ

हसन अली के साथ विवाद
हाल ही पाकिस्तान के खेल रिपोर्टर साज सादिक ने ट्विटर पर बल्लेबाज हसन अली और कोच यूनिस खान के बीच हुए विवाद का खुलासा किया था। साज सादिक ने बताया था कि यूनिस खान ने हसन अली को बर्फ से स्नान करने का सुझाव दिया था, जिसे हसन अली ने ठुकरा दिया था। हालांकि यूनिस खान ने इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी और न ही अपने इस्तीफे का कोई कारण बताया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dnXmAJ

Comments

Popular posts from this blog

CWC2019: वर्ल्ड कप जीतना है तो आईपीएल की 'खुमारी' से बाहर आ जाओ टीम इंडिया

World Cup 2023 Tickets : वरलड कप मच क टकट कब-कह और कतन रपय म मलग पढ पर डटलस

लिवरपूल पहली बार लगातार 5 बॉक्सिंग डे मैच जीता, लीसेस्टर सिटी को 4-0 से हराया